Photos : लोक आस्था के महापर्व को लेकर कोलकाता व जिले के विभिन्न बाजारों में बढ़ी रौनक

छठ पूजा के मद्देनजर कोलकाता पुलिस की तरफ से महानगर के विभिन्न गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे. कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार सूत्रों के मुताबिक, महानगर में रविवार दोपहर एवं सोमवार तड़के दो हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जायेगा.

छठपूजा का पर्व नहाय खाय के साथ शुक्रवार से शुरू हो गया है. बाजार में सूप, टोकरी, अरखा, बड़ा नीबू, नारियल, हरे अदरक और हल्दी के बाजार सज गये हैं. लोग सभी आज से खरीदारी में जुट गए हैं.

बाजारों में लाेग बांस के सूप, टोकरी और फल खरीदते देखे गये. बाजार में उमड़ी भीड़ से दुकानदारों के चेहरों पर रौनक देखने को मिल रही है.

इसे लेकर शहर में हर तरफ छठ पूजा के सामान की छोटी-बड़ी दुकानें सज गई है. फलों के साथ ही चूड़ी,बिंदी सहित महिलाओं के साज-सज्जा की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखी जा रही है.

छठ के त्योहार को लेकर महानगर समेत उत्तर 24 परगना जिले के विभिन्न इलाकों के बाजारों में लोग खरीदारी करते हुए नजर आ रहें है.

छठ पूजा के लिये सूप खरीदती छठ व्रती.उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ थाना मोड स्थित फल विक्रेता अभिमन्यु साव ने बताया कि पहले साल की इस वर्ष फलोंमें सेव 200 से 250 रुपये किलो, बिदाना- 150 से 200, संतराः 10 से 15 रुपये पीस और नारियल- 50 से 80 रुपया मिल रहा है.

छठ के लिये सूप खरीदते पुलिस कर्मी. गौरतलब है कि छठ व्रत के दौरान बांस के सूप का कापी महत्व माना जाता है.

बाजारों में सूप खरीदने के लिये लाेगों की भीड़ लगी हुई है. आज से आस्था के महापर्व की शुरुआत हो गई है.

वहीं मोहम्मद फिरदौस नामक एक अन्य फल विक्रेता ने बताया कि हर साल सड़क के दोनों तरफ दुकानें भरी रहती थी. लेकिन पिछले साल काफी नुकसान होने के कारण इस बार पूजा काफी कम दुकानें लगी नहीं है.

बाजारों में लोगों की खरीदारी जारी है और हर कोई अपनी पसंद के पूजा समाग्री खरीदने में व्यस्त दिखें.

उन्होंने बताया कि इस वर्ष केला 200 से 500 रुपये घौद, ईंख- 30 से 60 रुपये पीस, सूपः- 50 से 100 पीस, बांस का टोकरी 150 से 200 रुपये मिल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




