हजारीबाग के बड़कागांव में इसको गुफा का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक अंबा प्रसाद बोली- पर्यटन स्थलों के विकास के लिए सरकार कृतसंकल्पित

Updated at : 31 May 2021 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग के बड़कागांव में इसको गुफा का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक अंबा प्रसाद बोली- पर्यटन स्थलों के विकास के लिए सरकार कृतसंकल्पित

Jharkhand News (बड़कागांव, हजारीबाग) : झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत बड़कागांव का इसको गुफा का जल्द सौंदर्यीकरण होगा. इसकी सुंदरीकरण को लेकर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद एवं जिला परिषद की अध्यक्ष सुशीला देवी के द्वारा संयुक्त रूप से शिलान्यास किया गया. झारखंड सरकार द्वारा क्षेत्र के पर्यटक स्थलों को विकसित करने के लिए सरकार की महत्वाकांक्षी पर्यटन योजना के अंतर्गत इसको गुफा के सुंदरीकरण का शिलान्यास एवं भूमि पूजन हुआ.

विज्ञापन

Jharkhand News (संजय सागर, बड़कागांव, हजारीबाग) : झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत बड़कागांव का इसको गुफा का जल्द सौंदर्यीकरण होगा. इसकी सुंदरीकरण को लेकर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद एवं जिला परिषद की अध्यक्ष सुशीला देवी के द्वारा संयुक्त रूप से शिलान्यास किया गया. झारखंड सरकार द्वारा क्षेत्र के पर्यटक स्थलों को विकसित करने के लिए सरकार की महत्वाकांक्षी पर्यटन योजना के अंतर्गत इसको गुफा के सुंदरीकरण का शिलान्यास एवं भूमि पूजन हुआ.

undefined

इस मौके पर अंबा प्रसाद ने कहा कि चुनाव पूर्व क्षेत्र के पर्यटक स्थलों को विकसित करने एवं सुंदरीकरण की बात कही थी. अब चुनावी वादों को पूरा करने का समय आ गया है. इसी कड़ी में इसको गुफा के सुंदरीकरण के कार्य को लेकर शिलान्यास किया गया है.

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मौजूद सभी पर्यटन स्थलों को विकसित होने पर अंतरराष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पर्यटन की संख्या में काफी वृद्धि होगी. साथ ही पूरे क्षेत्र में बहुत ही पुराने एवं अलौकिक सौंदर्य से बहुचर्चित होने के कारण पर्यटक यहां सालों भर घूमने आते हैं. इसलिए इस दिशा में सार्थक पहल करने पर रोजगार से स्थानीय निवासियों को जोड़ा जा सकता है.

Also Read: कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच झारखंड में Unlock को लेकर CM हेमंत सोरेन में ट्विटर पर मांगी राय, तो पढ़िए आम लोगों ने क्या दिए सुझाव

जिला परिषद अध्यक्ष सुशीला देवी ने कहा कि हजारीबाग जिला पर्यटन स्थलों की धनी है. इन स्थलों को सजाने और संवारने का भरसक प्रयास किया जा रहा है. इसी कड़ी में इसको गुफा के सुंदरीकरण को लेकर शिलान्यास किया गया.

इस मौके पर बड़कागांव कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, जिला महासचिव शेख अब्दुल्लाह, संजय कुमार, सुरेश महतो, जगत नंदन प्रसाद गुप्ता, रामचंद्र साव, शमशेर आलम, गोवर्धन साव, चंद्र साव, चंद्रिका प्रसाद, दिनेश प्रसाद, पारसनाथ महतो, नरेश साव, संजय साव, गणेश साव, त्रिवेणी साव समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola