BBMKU में यूजी सेम टू के प्रमोटेड विद्यार्थी भर सकेंगे सेम थ्री के परीक्षा फॉर्म

Updated at : 11 Jan 2024 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
BBMKU में यूजी सेम टू के प्रमोटेड विद्यार्थी भर सकेंगे सेम थ्री के परीक्षा फॉर्म

फरवरी में ही यूजी सत्र (2016-19 से लेकर 2019-22) तक के विद्यार्थियों के लिए सेमेस्टर एक से चार तक के सेकेंड जेनरिक पेपर की विशेष परीक्षा होगी. इसके बाद फरवरी में यूजी सेमेस्टर वन (सत्र 2023-27) तक की परीक्षा होगी.

विज्ञापन

धनबाद : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के यूजी सेमेस्टर दो के प्रमोटेड छात्रों को सेमेस्टर थ्री का परीक्षा फॉर्म भरने का विशेष मौका दिया जायेगा. बदले हुए नियम के अंतर्गत ऐसे 5700 विद्यार्थी प्रोन्नत हुए हैं. सभी सेमेस्टर वन और टू मिलाकर चार या पांच विषय में फेल थे. विवि ने मंगलवार को सेमेस्टर वन और सेमेस्टर टू के कुल 12 विषयों में कम से कम सात विषयों में पास होने वाले परीक्षार्थियों को ही सेमेस्टर तीन में प्रोमोट करने का निर्णय लिया था. पहले दोनों सेमेस्टर मिलाकर एक से तीन विषय में फेल होने वाले छात्र ही प्रमोट किये गये थे. लेकिन छात्रों की मांग पर विवि द्वारा नियम में बदलाव करने से 5700 छात्र लाभान्वित हुए हैं. इनके लिए सेमेस्टर तीन का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि एक-दो दिन में जारी कर दी जायेगी.

फरवरी में होगी सेमेस्टर तीन की परीक्षा

बीबीएमकेयू में यूजी सेमेस्टर तीन की परीक्षा फरवरी में प्रस्तावित है. यह परीक्षा फरवरी के पहले सप्ताह में होगी. फरवरी में ही यूजी सत्र (2016-19 से लेकर 2019-22) तक के विद्यार्थियों के लिए सेमेस्टर एक से चार तक के सेकेंड जेनरिक पेपर की विशेष परीक्षा होगी. इसके बाद फरवरी में यूजी सेमेस्टर वन (सत्र 2023-27) तक की परीक्षा होगी.

Also Read: इस वर्ष BBMKU से सेवानिवृत हुए 18 शिक्षक, नहीं मिला एक भी रिप्लेसमेंट

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola