ePaper

Bareilly News: भाजपा नेता शेर अली जाफरी के शादी हॉल पर चला बुलडोजर, बीडीए ने की बड़ी कार्रवाई

Updated at : 27 Jul 2022 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
Bareilly News: भाजपा नेता शेर अली जाफरी के शादी हॉल पर चला बुलडोजर, बीडीए ने की बड़ी कार्रवाई

Bareilly News: इस पूरे मामले पर भाजपा नेता शेर अली जाफरी ने कहा कि खुसरो शादी हॉल को बीडीए ने ध्वस्त किया है. इसको लेकर कोई नोटिस नहीं मिला था.

विज्ञापन

Bareilly News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता शेर अली जाफरी के खुसरो लॉन (शादी हॉल) पर बुधवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) का बुलडोजर चला है. शहर के बड़ा बाईपास पर अटा कायस्थान के निकट स्थित शादी हॉल ग्रीन बेल्ट में बना था. जिसके चलते बीडीए ने भाजपा नेता को नोटिस दिया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया. उसके बाद बीडीए ने शादी हॉल को ढहाने की कार्रवाई की. इससे पहले बीडीए कई शादी हॉल और अवैध कालोनियों को ढहा चुका है. हालांकि, भाजपा नेता ने किसी तरह का नोटिस न मिलने की बात कही है.

शहर के बड़ा बाईपास पर अटा कायस्थान गांव के पास करीब 1200 वर्ग गज जगह में वर्ष 2014 में खुसरो लॉन शादी हॉल का निर्माण हुआ था. बीडीए का कहना है कि खुसरो शादी हॉल ग्रीन बेल्ट में बना था. भाजपा नेता शेर अली जाफरी को ग्रीन बैल्ट में निर्मित अवैध शादी हॉल को को स्वयं हटाने के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए थे.मगर, इसके बाद भी अवैध निर्माण को नहीं तोड़ा गया.

Also Read: Kanpur News: बिकरु कांड में अब गैंगेस्टर विकास दुबे के भाई पर कार्रवाई, 3 करोड़ का आलीशान घर होगा जब्त
नहीं मिला था कोई नोटिस – भाजपा नेता

इसके बाद बुधवार को बीडीए ने उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा के तहत कार्रवाई के सहायक अभियन्ता वीपी सिंह, अनिल कुमार, अवर अभियन्ता रमन अग्रवाल, सुनील कुमार गुप्ता, एसके सिंह, अजय शर्मा आदि एवं प्रवर्तन टीम की मौजूदगी में अवैध बारात घर का ध्वस्तीकरण किया गया है. वहीं इस पूरे मामले पर भाजपा नेता शेर अली जाफरी ने कहा कि खुसरो शादी हॉल को बीडीए ने ध्वस्त किया है. इसको लेकर कोई नोटिस नहीं मिला था.

रिपोर्ट – मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola