WB News : बागदा में बाइक दुर्घटना में पिता और पुत्र की मौत, पत्नी और साली जख्मी

तेज रफ्तार में होने के कारण बाइक काफी तेजी से लॉरी से टकरायी थी. पुलिस का कहना है कि मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने बाइक और उक्त लॉरी को भी जब्त किया है.
बनगांव, मनोरंजन सिंह : उत्तर 24 परगना जिले के बागदा थानांतर्गत रामनगर के दरगातला इलाके में मंगलवार की रात बाइक दुर्घटना में पिता और नौ वर्षीय पुत्र की मौत हो गयी. पत्नी और साली जख्मी हो गयी. दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक, मृतकों के नाम पिता तापस हालदार (32) और बेटा रॉनी हालदार (9) है. तापस बागदा के रामनगर के मामा भगीना बाजार संलग्न इलाके में रहता था. वह यूपी में काम करता था. कालीपूजा में छुट्टी लेकर आया था. जख्मी तापस की पत्नी अपर्णा हालदार और साली स्वास्तिक हालदार को बनगांव महकमा अस्पताल में भर्ती किया गया है.
बताया जाता है कि तापस कालीपूजा में बागदा के मेहरानी इलाके में अपने ससुराल घूमने गया था. ससुराल से मंगलवार रात घर लौट रहा था. बाइक पर तापस और उसके नौ साल का बेटा रॉनी के अलावा उसकी पत्नी और साली भी थे. रास्ते में दरगातला इलाके में बाइक तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सामने खड़ी एक लॉरी में टक्कर मार दी. बाइक से छिटक कर सभी लहूलुहान हो गये.
Also Read: तृणमूल जिला कमेटी फेरबदलः बीरभूम में अनुब्रत मंडल का स्थान खाली, महुआ मोइत्रा बनी कृष्णानगर की अध्यक्ष
तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से चारों को बागदा अस्पताल में ले जाया गया. डॉक्टरों ने तापस और उसके पुत्र को मृत घोषित किया, वहीं बाकी गंभीर हालत में पत्नी और साली को बनगांव महकमा अस्पताल में रेफर किया गया. दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़ी लॉरी सुबह से ही खराब थी, जो सड़क किनारे खड़ी की गयी थी. तेज रफ्तार में होने के कारण बाइक काफी तेजी से लॉरी से टकरायी थी. पुलिस का कहना है कि मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने बाइक और उक्त लॉरी को भी जब्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




