Video Viral: आजमगढ़ में गोरी-गोरी कलाइयों ने लहरायी पिस्टलें, दोनों हाथों में गन लेकर खूब लचकाई कमरियां
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 27 Feb 2023 9:19 PM
आजमगढ़ में असलहा लहराकर नाचते हुए बार-बाला का विडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसकी जांच चल रही है. यह वीडियो किसी शादी समारोह का बताया जा रहा है. जहां एक प्रोग्राम के दौरान बार बाला हाथो में पिस्तल लेकर नाचती नजर आ रही है.
आजमगढ़. सोशल मीडिया पर बार-बालाओं के डांस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो किसी शादी समारोह की बतायी जा रही है. जहां पर दोनों हाथों में पिस्टल लेकर बार बालाओं ने डांस करती नजर आ रही है. डांस करते समय डांसर गाने पर असलहे का प्रदर्शन कर रही है. इस दौरान किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और पुलिस अधिकारियों को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है. असलहा लहराकर नाचते हुए बार बालाओं का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के मसूरियापुर गांव का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस अधिकारियों ने संबधित थाने को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
हथियार के साथ डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. वीडिया वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गयी है. वहीं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल रुसिया का कहना है सोशल मीडिया के द्वारा एक महिला के दोनों हाथों में पिस्तौल लहराते हुए डांस का वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस इसकी छानबीन कर रही है. रौनापार थाना क्षेत्र के मसूरियापुर ग्राम ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. आजमगढ़ के रौनापार थाने का वीडियो बताकर जो सूचना सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है, वह गलत है.
Also Read: आगरा में बर्तन व्यापारी को लघुशंका करना पड़ा भारी, बदमाश ने धक्का देकर सड़क किनारे खाई में गिराया, फिर…
ग्रामीण एसपी ने कहा कि 27 फरवरी को थाना रौनापार के मसूदीयापुर में एक वीडियो वायरल हुआ था. पुलिस ने वीडियो को संज्ञान लेते हुए अपने ऑफिशियल ट्वीटर पर कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया था. अब पुलिस वीडिया कहां कि है, इसके बारे में जानकारी जुटा रही है. वायरल वीडियो में डांस करते समय डांसर गाने पर असलहे का प्रदर्शन कर रही है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है. अब पुलिस उनके तक पहुंचने के लिए जांच शुरू कर दी है. वीडियो कहां कि है अब इसके बारे में पुलिस पता लगा रही है. डांसरों पर पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










