ePaper

आजम खान को वक्‍फ की प्रॉपर्टी पर अवैध कब्‍जे के केस में म‍िली जमानत, फिर भी रहेंगे जेल में, जानें क्‍यों?

Updated at : 10 May 2022 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
आजम खान को वक्‍फ की प्रॉपर्टी पर अवैध कब्‍जे के केस में म‍िली जमानत, फिर भी रहेंगे जेल में, जानें क्‍यों?

अगस्त 2019 में लखनऊ में पत्रकार अल्लामा जमीर नकवी ने यह मुकदमा दर्ज कराया था. बाद में रामपुर के अजीम नगर थाने में यह मुकदमा ट्रांसफर हो गया था. इस मामले में पहले 4 दिसंबर 2021 को फैसला सुरक्षित हो गया था.

विज्ञापन

Prayagraj News: सपा नेता आजम खान जमानत मंजूर कर ली गई है. जस्टिस राहुल चतुर्वेदी की सिंगल बेंच ने यह फैसला सुनाया है. सुनवाई पूरी होने के बाद जस्टिस राहुल चतुर्वेदी की सिंगल बेंच ने 5 मई को फैसला सुरक्षित कर लिया था. वक्फ बोर्ड की जमीन गलत तरीके से अपने पक्ष में कराने के मामले में यह केस दर्ज हुआ था.

कब और किसने दर्ज किया था केस? 

बता दें क‍ि अगस्त 2019 में लखनऊ में पत्रकार अल्लामा जमीर नकवी ने यह मुकदमा दर्ज कराया था. बाद में रामपुर के अजीम नगर थाने में यह मुकदमा ट्रांसफर हो गया था. इस मामले में पहले 4 दिसंबर 2021 को फैसला सुरक्षित हो गया था. मगर राज्य सरकार ने एक अर्जी दाखिल कर कुछ नए तथ्य पेश करने की मांग की थी. इसके बाद कोर्ट ने दोबारा मामले की सुनवाई शुरू की थी.

जमानत पाकर भी जेल में क्‍यों? 

आजम खान के खिलाफ 88 मुकदमे दर्ज हैं. इस मामले को मिलाकर 87 मामलों में आजम खान की जमानत हो चुकी है मंजूर. तीन स्कूलों की फर्जी कागजात से मान्यता लेने के मामले में हाल में ही उन पर एक मुकदमा दर्ज हुआ है. सीतापुर जेल में बंद आजम खान को वारंट तामील करा दिया गया है. इसी वजह से इस मुकदमे की वजह से उन्‍हें जेल से रिहाई नहीं म‍िल सकेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola