Live Updates

Aus vs Eng T20: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड का अहम मैच भी बारिश के कारण रद्द

Updated:
विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में शुक्रवार (28 अक्टूबर) को दूसरा मुकाबला भी बारिश के कारण रद्द करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. आज के दोनों मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ गए. पहले अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच मैच में टॉस तक नहीं हो पाया और फिर इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया मैच में भी यही हाल रहे. चारों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा. बता दें कि दोनों ही टीमें दो मैचों में से एक-एक मैच जीत चुकी है.

विज्ञापन

बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मुकाबला रद्द

मेलबर्न में लगातार बारिश के कारण टॉस में देरी

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इससे पहले अफगानिस्तान और आयरलैंड का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो चुका है.

बारिश के कारण मैच में देरी

मेलबर्न में लगातार हो रही बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में देरी.

वेदर-पिच रिपोर्ट

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के अनुकूल है. इसकी सतह बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी मानी जाती है. शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को उछाल मिल सकता है. यहां का औसत स्कोर 150 है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना इस पिच पर सही निर्णय रहेगा. वहीं मौसम की बात करें तो शुक्रवार को मेलबर्न का तापमान 14 डिग्री सेल्सियम के आसपास रहने की उम्मीद है. मैच के दौरान बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है.

ऑस्ट्रेलिया संभावित प्लेइंग XI

आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, ग्लेंन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पेट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड.

इंग्लैंड संभावित प्लेइंग XI

जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), अलेक्स हेल्स, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola