Assembly Election 2023 LIVE Results: विधानसभा चुनाव के नतीजे देखें ऑनलाइन, काम आयेंगे ये प्लैटफॉर्म्स

Assembly Elections 2023 Results How To Watch Online – आज मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के चुनाव परिणाम आयेंगे, जिससे यह साफ हो जाएगा कि किसकी सरकार बनेगी. चुनाव परिणाम के लिए ज्यादातर लोग टीवी पर निर्भर रहते हैं. हम आपको बताते हैं स्मार्टफोन पर ऑनलाइन चुनाव के नतीजे जानने का तरीका
Assembly Election LIVE Results Online : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्स्थान, तेलंगाना, मिजोरम सहित 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं. राज्यों के चुनाव के नतीजे आज यानी 3 नवंबर को सामने आ जाएंगे. वोटिंग के बाद सभी राज्यों के एग्जिट पोल भी आ चुके हैं. देश भर के लोगों की निगाहें इन नतीजों पर लगी हुई हैं. चुनाव आयोग की तरफ से मतगणना की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और आज मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के चुनाव परिणाम आयेंगे, जिससे यह साफ हो जाएगा कि किसकी सरकार बनने वाली है. चुनाव परिणाम के नतीजों के लिए ज्यादातर लोग टीवी पर निर्भर रहते हैं. वहीं, आप अगर कहीं सफर कर रहे हैं या फिर किसी वजह से टीवी नहीं चला सकते हैं, तो हम आपको बताते हैं अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर ऑनलाइन चुनाव परिणाम के नतीजे जानने का तरीका.
विधानसभा चुनाव के नतीजे इन प्लैटफॉर्म्स पर देखें ऑनलाइन
अगर आप विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे अपने घर पर टीवी में नहीं देख पा रहे हैं, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. आप भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी राज्यों के चुनाव के ये नतीजे देख सकते हैं. आप https://results.eci.gov.in/ पर जाकर लाइव नतीजे देख सकते हैं और पांच राज्यों में हुए चुनावों की हर सीट के बारे में जान सकते हैं. इस वेबसाइट पर आपको सटीक नतीजे देखने को मिलते हैं, जिससे आप वोट काउंटिंग और कौन जीता और कौन हारा पर नजर रख सकते हैं.
Also Read: Assembly Election 2023: EVM से कैसे होती है मतगणना? जानिए इससे जुड़े हर सवाल का जवाब
Prabhat Khabar Digital वेबसाइट
अगर आप विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे सबसे तेज ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो आप प्रभात खबर की वेबसाइट को फॉलो कर सकते हैं. आपको यहां पर सबसे तेज ऑनलाइन नतीजे देखने को मिलने वाले हैं. ये नतीजे दकदम सटीक होंगे. आप अपने स्मार्टफोन पर भी इस वेबसाइट को ओपन कर सकते हैं. इस वेबसाइट पर आपको आंकड़ों के साथ उनका सारा विश्लेषण भी देखने को मिलेगा.
Prabhat Khabar Digital यूट्यूब चैनल
अगर आप विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे सबसे तेज ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो आप प्रभात खबर के यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं. यहां पर आपको सबसे तेज नतीजे देखने को मिलेंगे. पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव कौन से राज्य में किस पार्टी को कितनी सीट मिली, इससे जुड़ी सारी जानकारी आपको इस चैनल पर मिल जाएगी. आप चैनल को सब्सक्राइब करके नोटिफिकेशन भी ऑन कर सकते हैं, जिससे आपको पल-पल के अपडेट्स भी मिलते रहेंगे.
Also Read: Chhattisgarh Election Results 2023 Live: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बनाई बढ़त, पाटन से पीछे चल रहे भूपेश बघेल
Also Read: MP Election Results 2023 Live: मध्य प्रदेश में बीजेपी 129 सीट पर आगे, छिंदवाड़ा से कमलनाथ पीछे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










