WB : भाजपा सांसद ने प्राचीन मंदिर में स्वंय की साफ-सफाई
Published by : Shinki Singh Updated At : 20 Jan 2024 2:48 PM
आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलाला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने-अपने घरों, इलाकों और मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित करने का भी आह्वान किया. बताया जाता है की देश भर में रामलाला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक लहर सी दौड़ गई है.
पानागढ़, मुकेश तिवारी : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi ) ने अयोध्या में प्रभु श्री राम के प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में देशभर के मंदिरों की स्वच्छता का आह्वान किया है. मोदी जी के स्वच्छ तीर्थ अभियान के अन्तर्गत शनिवार को दुर्गापुर पूर्व विधानसभा के कांकसा ब्लॉक के आरा में ऐतिहासिक व प्राचीन शिव मंदिर में दुर्गापुर बर्दवान के भाजपा सांसद सुरेंद्र सिंह आहलूवालिया ने स्वंय ही बीड़ा उठाते हुए साफ-सफाई किया. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भी आह्वान किया की वे लोग भी अपने आस-पास के देवालयों में साफ-सफाई करें और इन्हें सदैव स्वच्छ रखने का प्रण ले.
इस दौरान सुबह ही सांसद इस प्राचीन शिव मंदिर में पहुंच गए. और झाड़ू उठाकर सफाई शुरू कर दी. पहले को पूजा अर्चना हेतु पहुंचे लोग नहीं समझ पाए बाद में लोगों ने देखा की उनके क्षेत्र के सांसद मंदिर में साफ-सफाई कर रहे है. मौजूद लोगों को सांसद ने अपने मंदिर और घरों और क्षेत्र को साफ रखने का जहां अपील की वहीं आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलाला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने-अपने घरों, इलाकों और मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित करने का भी आह्वान किया. बताया जाता है की देश भर में रामलाला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक लहर सी दौड़ गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










