‘दिल्ली में लालू लूट मॉडल का पालन कर रही केजरीवाल सरकार’, अनुराग ठाकुर का AAP पर गंभीर आरोप

Updated:
विज्ञापन
‘दिल्ली में लालू लूट मॉडल का पालन कर रही केजरीवाल सरकार’, अनुराग ठाकुर का AAP पर गंभीर आरोप

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, आप सरकार शराब, शिक्षा, डीटीसी बस घोटालों में शामिल है, और यहां तक कि मजदूरों को उनके अधिकारों से वंचित करती है. उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार का नया मॉडल पेश किया है.

विज्ञापन

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होना है. दूसरे चरण के मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर तगड़ा हमला किया है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा दिल्ली में लालू लूट मॉडल का हो रहा पालन.

दिल्ली में केजरीवाल लालू प्रसाद यादव के ‘लूट’ मॉडल का कर रहे पालन : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, आप सरकार शराब, शिक्षा, डीटीसी बस घोटालों में शामिल है, और यहां तक कि मजदूरों को उनके अधिकारों से वंचित करती है. उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार का नया मॉडल पेश किया है. अनुराग ठाकुर ने कहा, दिल्ली में केजरीवाल लालू प्रसाद यादव के ‘लूट’ मॉडल का पालन कर रहे हैं.

Also Read: गुजरात चुनाव 2022: यहां बेटियों की शादी नहर से दूर नहीं होती, जानें थराद विधानसभा क्षेत्र का हाल

एक मजदूर के नाम पर 25 लोगों को दी गयी नौकरी: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, अरविंद केजरीवाल की सरकार मजदूरों का भी हक खा गयी. एक मजदूर के नाम पर 25 लोगों को नौकरी दी गई और एक मोबाइल नंबर पर 6 आवेदन पत्र भरवाए गए हैं. मजदूर कामगार कल्याण बोर्ड के नाम पर जो हजारों करोड़ पैसा जमा हुआ वह अरविंद केजरीवाल और उनके दोस्त लूट कर खा गए. यह दिल्ली का लालू मॉडल है. जितने भी आंकड़े सामने आए हैं उससे पता चला है कि फर्जी पते, मोबाइल नंबर, नाम पाए गए. यह पैसा किस की जेब में गया? अगर मजदूर, काम देने वाला, उनके पते, मोबाईल नंबर सब नकली थे तो पैसा किसने खाया केजरीवाल जी?

पिछले 20 साल में गुजरात में एक भी दंगे नहीं हुए : CM योगी आदित्यनाथ

गुजरात के खंभात में आयोजित एक जनसभा में उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, पिछले 20 वर्षों में गुजरात में एक भी दंगा नहीं हुआ. आज गुजरात विकास और समृद्धि की नई कहानी लिख रहा है. PM मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद, नक्सलवाद समाप्त हुआ और भारत एक सुरक्षित भारत के रूप में खड़ा हुआ है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola