अन्नदाता को समृद्ध व आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोदी सरकार कृतसंकल्प, राष्ट्रीय किसान दिवस पर बोले अर्जुन मुंडा

अर्जुन मुंडा ने किसानों से केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम फसल बीमा, पीएम किसान समृद्धि समेत अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे का लाभ उठाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार किसानों के कल्याण एवं हितों के लिए प्रतिबद्ध है.
सरायकेला, शचिंद्र कुमार दाश : जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री सह कृषि व कृषक कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार को जमशेदपुर से ओड़िशा के क्योंझर जाने के दौरान रास्ते में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए. खूंटपानी के पांड्राशाली चौक पर पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों से मिले. इस दौरान मौके पर पहुंचे किसानों को राष्ट्रीय किसान दिवस की बधाई देते हुए उनके साथ संवाद भी किया. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हमारे अन्नदाता किसान भाईयों को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसानों के कल्याण एवं हितों के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि आगामी एक जनवरी को खरसावां के गोंदपुर में किसान मेला का आयोजन होगा. इस किसान मेला से किसानों को लाभ मिलेगा.
देश की अर्थव्यवस्था में किसानों का बड़ा योगदान
अर्जुन मुंडा ने उन किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया, जो देश की अर्थव्यवस्था में बहुत योगदान देते हैं. उन्होंने कहा कि किसानों की कड़ी मेहनत के कारण देश खाद्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बन रहा है. किसानों और कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विकसित प्रौद्योगिकियों जैसे कृषि ड्रोन की शुरुआत का उपयोग फसल छिड़काव और फसल निगरानी जैसी अतिरिक्त गतिविधियों के लिए किया जा रहा है. उन्होंने किसानों से केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम फसल बीमा, पीएम किसान समृद्धि समेत अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे का लाभ उठाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार किसानों के कल्याण एवं हितों के लिए प्रतिबद्ध है. इस दौरान अर्जुन मुंडा ने क्षेत्र की समस्याओं की भी जानकारी ली. मौके पर किसान सुभाष पाडेया ने केंद्रीय कृषि मंत्री को कृषि उत्पाद भेंट किए.
Also Read: 70 सालों की तुलना में पिछले 9 वर्षों में मिलीं अधिक उपलब्धियां, जानें ऐसा क्यों बोले अर्जुन मुंडा
गम्हरिया के रामबाबा आश्रम में गीता जयंती में हुए शामिल
खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गम्हरिया प्रखंड के विजय गांव स्थित विजय तारण राम बाबा आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय गीता जयंती समारोह में भी अर्जुन मुंडा शामिल हुए. यहां प्रसाद का भी सेवन किया. आश्रम के संचालक बाबा मृत्युंजय चैतन्य ब्रह्मचारी की देखरेख में गीता जयंती समारोह का सारे कार्यक्रम हो रहे हैं. बाबा मृत्युंजय चैतन्य ब्रह्मचारी ने बताया कि ब्राह्मलीन परमहंस रामानंद सरस्वती तथा स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती की शुभ प्रेरणा से प्रति वर्ष की भांति तीन दिवसीय गीता जयंती समारोह का आयोजन किया गया है. इस दौरान मुख्य रूप से उदय सिंहदेव, विजय महतो, शैलेंद्र सिंह, अभिषेक आचार्य समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
चाईबासा में शहीद स्मारक गए, श्रद्धांजलि दी
क्योंझर जाने के दौरान चाईबासा में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अर्जुन मुंडा का स्वागत किया. यहां केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शहीद स्मरक पर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए. इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, पूर्व विधायक शशि भूषण सामड, जिलाध्यक्ष सतीश पुरी, प्रताप कटियार समेत काफी संख्या में कार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




