ePaper

कोरोना वायरस लॉकडाउन पर अर्जुन मुंडा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की चर्चा

Updated at : 03 May 2020 2:13 PM (IST)
विज्ञापन
कोरोना वायरस लॉकडाउन पर अर्जुन मुंडा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की चर्चा

कोरोना वायरस लॉकडाउन पर अर्जुन मुंडा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की चर्चा, रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार (3 मई, 2020) को कोरोना वायरस के कारण घोषित लॉकडाउन की स्थिति पर चर्चा की. श्री मुंडा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े.

विज्ञापन

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार (3 मई, 2020) को कोरोना वायरस के कारण घोषित लॉकडाउन की स्थिति पर चर्चा की. श्री मुंडा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े.

Also Read: Jharkhand Coronavirus: दूसरे राज्यों में फंसे लोगों के लिए हेमंत सरकार ने जारी की वेब लिंक http://jharkhandpravasi.in/

इससे पहले, शनिवार (2 मई, 2020) को भी अर्जुन मुंडा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये झारखंड के विभिन्न संगठनों के साथ बातचीत की थी. उन्होंने मारवाड़ी युवा मंच, आदिवासी मुंडा समाज, भारत मुंडा समाज और कई अन्य संगठनों के साथ बातचीत की थी.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में श्री मुंडा ने कहा था कि जो प्रवासी मजदूर, छात्र और अन्य लोग झारखंड या अपने प्रदेशों में लौट रहे हैं, उन्हें सावधान रहना होगा. अगर वे सावधानी नहीं बरतेंगे, तो यह उस प्रदेश के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.

Also Read: Covid19 Lockdown Jharkhand : गुमला के आदिम जनजाति के लोगों की बढ़ी परेशानी, जीना हुआ मुहाल

श्री मुंडा ने अपने घर को लौटे प्रवासी मजदूरों और अन्य लोगों से अपील की कि वे पूरी तरह गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों का पालन करें. खुद को होम क्वारेंटाइन में रखें. यदि उन्हें लगता है कि उनमें कोरोना के लक्षण हो सकते हैं, तो तत्काल सरकारी अस्पताल में जाकर इसकी जांच करवायें.

श्री मुंडा ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से झारखंड एवं ओड़िशा के लोगों से कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित जिलों में उठाये जा रहे सुरक्षा के कदमों के बारे में जानकारी ली. श्री मुंडा ने कहा कि हमें इस बीमारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखना होगा.

Also Read: Covid19 Update in Jharkhand : रांची के हिंदपीढ़ी, बेड़ो और सिमडेगा में कोरोना के 4 नये मामले सामने आये

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस काम में सामाजिक संस्थाओं का योगदान महत्वपूर्ण है. संगठनों को चाहिए कि वे लोगों को जागरूक करें. मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने श्री मुंडा को बताया कि मंच प्रतिदिन जरूरतमंद लोगों को भोजन, अनाज उपलब्ध कर रहा है.

कोरोना वारियर्स को मंच की ओर से मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जा रहा है. पशुओं को भी चारा एवं भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके अलावा जिला प्रशासन को पूरा सहयोग किया जा रहा है. मंच ने अपना एंबुलेंस भी प्रशासन को उपलब्ध कराया है. जहां उसके भवन हैं, उसे क्वारेंटाइन सेंटर बनाने का प्रस्ताव भी जिला प्रशासन को दिया है.

Also Read: Coronavirus: Jharkhand में एक ही दिन में मिले 20 मरीज

आदिवासी मुंडा समाज और भारत मुंडा समाज के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में लौट रहे प्रवासी मजदूरों की समस्याओं से श्री मुंडा को अवगत कराया. उन्होंने उनके रोजगार और भरण-पोषण का मुद्दा उठाया.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola