ePaper

VIDEO: सुशांत के निधन के बाद पहली बार घर से बाहर निकलीं अंकिता लोखंडे, चेहरे पर मास्क लगाएं यूं दिखीं एक्ट्रेस

Updated at : 28 Jul 2020 12:13 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: सुशांत के निधन के बाद पहली बार घर से बाहर निकलीं अंकिता लोखंडे, चेहरे पर मास्क लगाएं यूं दिखीं एक्ट्रेस

Ankita Lokhande, Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली थी. अब उनके निधन को लगभग डेढ़ महीना होने वाला है. उनकी मौत से सबको गहरा सदमा पहुंचा था. वहीं, एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को भी बड़ा झटका लगा था. उन्होंने हाल ही में सुशांत की लिए पोस्ट लिखा था, जो काफी वायरल हुआ था. अब इतने दिनों बाद पहली बार वो अपने घर से बाहर निकली है, और उनकी ये तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

अब अंकिता लोखंडे मार्केट में सामान लेती हुई नजर आईं. जब अंकिता दुकान से बाहर आईं तो वहां मौजूद बच्चों को अंकिता ने चॉकलेट भी बांटी. एक्ट्रेस का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वो ग्रोसरी स्टोर में सामान खरीदती नजर आ रही हैं. अंकिता के इस वीडियो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है.

https://www.instagram.com/p/CDJnaZGn74M/
https://www.instagram.com/p/CDJmZ_pHJNo/

बता दें कि एक महीना पूरा होने पर अंकिता लोखंडे ने पहली बार अपने इंस्टाग्राम पर सुशांत को याद करते हुए एक फोटो पोस्ट साझा किया था. अंकिता लोखंडे ने सुशांत के नाम से एक दीपक जलाया था.

Also Read: Sushant Singh Rajput Suicide Case: अब करण जौहर से मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ, महेश भट्ट का हो चुका हैं बयान दर्ज

‘झलक’ के सेट पर किया था प्रपोज

अंकिता और सुशांत ने जी टीवी के शो ‘पवित्र रिश्ता’ में साथ काम किया था. इसी दौरान दोनों एकदूसरे को दिल दे बैठे. इसके बाद दोनों 6 साल तक एकदूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे थे. ‘झलक दिखला जा’ के मंच पर सुशांत सिंह राजपूत ने अंकिता लोखंडे को सबके सामने प्रपोज किया था. फैंस दोनों के विवाह बंधन में बंधने का इंतजार कर रहे थे लेकिन फिर चीजें बिगड़ गईं और दोनों की राहें जुदा हो गईं. दोनों अपने अपने रास्‍ते आगे बढ़ गए थे.

अंकिता को कभी भुला नहीं पाए

अंकिता के साथ भले ही सुशांत का ब्रेकअप हो गया था लेकिन सुशांत को उनकी जैसी प्रेमिका कभी नहीं मिली. एक्‍टर के मनोचिकित्सक केसरी चावड़ा ने खुलासा किया था कि, सुशांत ने उन्‍हें बताया था कि अंकिता उनका हर काम करती थीं, मेरा ख्याल रखती थी, लेकिन उसके बाद इस तरह की कोई भी लड़की उनकी जिंदगी में नहीं आई. डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि सुशांत, अंकिता लोखंडे को मिस करते थे. उन्‍हें एहसास हुआ कि अंकिता के साथ ब्रेकअप करके उन्‍होंने बहुत बड़ी गलती की है.

अंकिता को जानते थे

सुशांत के पिता बीते दिनों एक बातचीत में कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री से उनसे मिलने कोई नहीं आया. केवल अंकिता लोखंडे मिलने आई. अंकिता इससे पहले पटना में भी उनसे मिलने आई थीं. सुशांत और अंकिता के बेक्रअप के बारे में सुशांत के पिता ने कहा, ये तो संजोग है, जो होना होता है होता है. सुशांत के पिता के मुताबिक वह फिल्म इंडस्ट्री की चमक-धमक से दूर रहना पसंद करते थे. उन्होंने ये भी कहा कि वह सिर्फ अंकिता को जानते थे, वह रिया चक्रवर्ती को नहीं जानते थे.

Posted By : Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola