Animal: रणबीर कपूर की फिल्म ने गदर 2-पठान का तोड़ा रिकॉर्ड, 2 दिनों में बेच दिए इतने करोड़ के टिकट

Updated:
विज्ञापन
Animal: रणबीर कपूर की फिल्म ने गदर 2-पठान का तोड़ा रिकॉर्ड, 2 दिनों में बेच दिए इतने करोड़ के टिकट

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म को लेकर काफी बज है और दर्शक फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए बेताब हैं. अब एडवांस बुकिंग में इस मूवी ने इन दिग्गज फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

विज्ञापन
undefined

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को लेकर उत्साह हर मिनट बढ़ता जा रहा है और हर कोई मूवी को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. इसमें बाप-बेटे की इमोशनल स्टोरी को दिखाया गया है.

undefined

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित एनिमल में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में है. यू मूवी 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

undefined

हालांकि इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. एनिमल ने 27 नवंबर को सुबह 11 बजे तक शुरुआती दिन के लिए टॉप नेशनल चेन में 1 लाख टिकट बेचे हैं.

undefined

साल 2023 में एडवांस बुकिंग के पहले दिन जवान के सबसे ज्यादा टिकट बिके थे. इसके बाद लिस्ट में पठान, टाइगर 3, गदर 2 और आदिपुरुष का नाम शामिल है.

undefined

एनिमल की अब तक की एडवांस बुकिंग इस साल जवान और पठान के बाद पांचवे स्थान पर है और यह एक अभूतपूर्व उपलब्धि है. एनिमल 3 घंटे 22 मिनट लंबा ए-रेटेड रिवेंज-ड्रामा है. यदि फिल्म अपनी रिलीज के दिन तक ठोस एडवांस बुकिंग का चलन जारी रखती है, तो यह सुनिश्चित हो जाएगा कि रणबीर कपूर संजू और ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 – शिवा दोनों को पीछे छोड़ते हुए अपना अब तक का सबसे बड़ा टिकटिंग दिन देखेंगे.

undefined

मूवी का धमाकेदार ट्रेलर बीते दिनों रिलीज किया गया था. जिसमें रणबीर कपूर खूंखार अंदाज में दिखाई दिए. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे रणबीर के किरदार का लगाव उसे एक गैंगस्टर बनने की राह पर ले जाता है, और अंततः उसका सामना बॉबी देओल द्वारा निभाए गए अपने दुश्मन से होता है.

undefined

सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐसी चर्चा है कि ‘एनिमल’ अपने शुरुआती दिन में 50 करोड़ रुपये की प्रभावशाली कमाई करने के लिए तैयार है. अगर ये अटकलें सच हुईं, तो यह एक महत्वपूर्ण जीत होगी, जो सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर ‘टाइगर 3’ के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी.

undefined

‘एनिमल’ हिंदी में एक अपकमिंग एक्शन से भरपूर थ्रिलर है, जिसे संदीप रेड्डी वांगा ने तैयार किया है, जिन्होंने न केवल स्क्रिप्ट का सह-लेखन किया, बल्कि संपादन और निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाली. टी-सीरीज़ और सिने1 स्टूडियो इस सिनेमाई उद्यम को जीवंत बनाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं.

undefined

फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर मूख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. एक्टर को मूवी में काम करने के लिए सबसे ज्यादा पैसा मिला है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर को कथित तौर पर 70 करोड़ रुपये फीस के तौर पर मिला है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola