Anek BO Collection Day 2: आयुष्मान खुराना की फिल्म का फीका पड़ा जादू, ‘भूल भुलैया 2’ का दबदबा कायम

Anek box office collection Day 2: अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित ‘अनेक’ पर दूसरे दिन भी भूल भुलैया भारी पड़ती दिखी. ‘अनेक’ ने दूसरे दिन 2 करोड़ का बिजनेस किया. दो दिन में फिल्म ने 3.75 की कमाई की.
Anek Box Office Collection Day 1: आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अनेक‘ को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यूज मिले, लेकिन फिर भी फिल्म दर्शकों को थियेटर तक खींच नहीं पाई. ओपनिंग डे पर मूवी ने कुछ कमाल नहीं किया. पहले दिन मात्र 1.75 करोड़ की कमाई हुई, वहीं, कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2, 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है.
अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित ‘अनेक’ पर दूसरे दिन भी भूल भुलैया भारी पड़ती दिखी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘अनेक’ ने दूसरे दिन 2 करोड़ का बिजनेस किया. दो दिन में फिल्म ने 3.75 की कमाई की. यह कार्तिक आर्यन फिल्म के मुकाबले काफी कम है. अनेक का कलेक्शन भूल भुलैया 2 से 5-6 गुना कम है. बता दें कि ‘अनेक’ भूषण कुमार की टी-सीरीज़ और अनुभव सिन्हा की बनारस मीडियावर्क्स द्वारा निर्मित है.
आयुष्मान खुराना की पिछली फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी भी दर्शकों को उतना इंप्रेस नहीं कर पाई थी. हालांकि इस फिल्म ने पहले दिन केवल 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो अनेक से ज्यादा है. इससे पहले आयुष्मान की शुभ मंगल ज्यादा सावधान, बाला, ड्रीम गर्ल और बधाई हो जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी.
Also Read: Anek BO Collection Day 1: ‘अनेक’ पर भारी पड़ी ‘भूल भुलैया 2’, आयुष्मान खुराना की फिल्म ने की इतनी कमाई
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है. फिल्म ने दूसरे शनिवार को करीब 11.35 करोड़ रुपए का बिजनेस किया. 100 करोड़ से ज्यादा फिल्म ने कमाई कर ली है और जल्द ही ये 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगा. ताबड़तोड़ कमाई के बाद भी एक्टर फिल्म के प्रमोशन में लगे है.
भूल भुलैया 2 एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. कार्तिक आर्यन ने हाल ही में कोलकाता में अपनी फिल्म का प्रमोशन किया. उन्होंने एक थियेटर के बाहर येलो टैक्सी के ऊपर चढ़कर फिल्म को प्रमोट किया. इस दौरान उन्होंने फैंस से भी बात किया, जो फिल्म देखने आये थे. उन्होंने भूल भुलैया का सिग्नेचर पोज भी दिया. कार्तिक और कियारा के अलावा इसमें तब्बू, राजपाल यादव भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










