ePaper

अनन्या पांडे ने कुछ यूं बिताया संडे, डॉगी के साथ की ढेर सारी मस्ती, फैंस बोले मैडम हम तो बस . . .

Updated at : 29 Nov 2020 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
अनन्या पांडे ने कुछ यूं बिताया संडे, डॉगी के साथ की ढेर सारी मस्ती, फैंस बोले मैडम हम तो बस . . .

Ananya Panday latest photoshoot, Ananya Panday photos, Ananya Panday instagram : फिल्म स्टूडेंट ऑफ दी ईयर 2 से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) हाल ही में दुबई में छुट्टियां मना रही थीं. सोशल मीडिया पर अनन्या काफी एक्टिव रहती हैं. वो अपनी तस्वीरें अक्सर शेयर करती हैं. इस बार फिर अनन्या ने अपने पेट डॉग्स के साथ अपनी फोटो शेयर की हैं, जिसे देखकर उनके फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं, और उनपर रिएक्ट भी कर रहे हैं.

विज्ञापन

फिल्म स्टूडेंट ऑफ दी ईयर 2 से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) हाल ही में दुबई में छुट्टियां मना रही थीं. सोशल मीडिया पर अनन्या काफी एक्टिव रहती हैं. वो अपनी तस्वीरें अक्सर शेयर करती हैं. इस बार फिर अनन्या ने अपने पेट डॉग्स के साथ अपनी फोटो शेयर की हैं, जिसे देखकर उनके फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं, और उनपर रिएक्ट भी कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CIKsb9qANHD/

अनन्या ने ये कैप्शन दिया है अपने इस्टाग्राम तस्वीरों पर

खूबसूरत तस्वीरों को साझा करते हुए, अनन्या ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “मेरे लड़के (डॉग्स), मुझे सभी की जरूरत है.” इन तस्वीरों पर अनन्या की माँ भावना पांडे ने कमेंट किया है और कुछ दिल के इमोटिकॉन्स भी दिए हैं. अनन्या के फैंस भी इन तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं, वो लिखते हैं मैंडम हम तो बस आपकी खूबसूरती के दीवाने हैं. इसके अलावा एक फैंन ने कमेंट किया है, सच ए ब्यूटिफुल गर्ल अनन्या.

एक्शन फिल्म में नजर आना चाहती हैं अनन्या

अनन्या पांडे ने पिछले साल करण जौहर के बैनर तले बनीं फिल्म स्टूडेंट ऑफ दी ईयर 2 से बॉलीवुड में कदम रखा था, इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्राफ और तारा सुतारिया थे. इसके अलावा उन्होंने कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ पति पत्नी और वो में तपस्या का किरदार निभाया था. हाल ही में उनकी ईशान खट्टर के साथ जी के ओटीटी पर खाली पीली रिलीज हुई थी. आने वाले दिनों में अनन्या दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ शकुन बत्रा की अगली फिल्म में नजर आने वाली है. इस फिल्म का उन्हें बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि उन्हें उनके दोनों सह-कलाकार पसंद हैं.

दूसरी तरफ, उनकी पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में विजय देवरकोंडा के साथ भी एक फिल्म भी आने वाली हैं और ये दोनों ही फिल्में एक-दूसरे से काफी अलग हैं. अपने ड्रीम रोल के बारे में पूछे जाने पर अनन्या जवाब देती हैं, ‘अब मैं हार्डकोर एक्शन में हाथ आजमाना चाहूंगी.’ इसके अलावा अनन्या एड फिल्मों में भी दिखाई देती हैं. आपको बता दें अनन्या एक्टर और कॉमेडियन चंकी पांडे की बेटी हैं.

पिछले दिनों अनन्या ने शेयर की थी तस्वीर, ये दिया कैप्शन

पिछले दिनों एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हर रविवार को मैं, जब मैं अपने बर्गर यानी बे से मिलती हूं.” अनन्या पांडे की इन तस्वीरों पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. तस्वीरों में अनन्या पांडे ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ है, जो उन पर काफी फब रहा था.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola