Anand Mahindra को भा गया IIT Bombay के स्टूडेंट्स का यह कंसेप्ट, X पर निवेश का किया ऐलान, पोस्ट वायरल

Anand Mahindra on world’s first foldable e-cycle – महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को कंसेप्ट इतना अच्छा लगा कि उन्होंने फोल्डेबल ई-बाइक बनानेवाले स्टार्टअप में निवेश कर दिया. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर दी है. उनका यह पोस्ट अब वायरल हो रहा है
Anand Mahindra Ride World’s First Foldable Bicycle Read Viral Post : टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत हर रोज नयी ऊंचाइयां छू रहा है. छोटी से लेकर बड़ी कंपनियां तक स्मार्ट गैजेट्स बनाकर लोगों का ध्यान खींच रहीं हैं. हाल ही में आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) के स्टूडेंट्स ने ऐसा ही इनोवेशन पेश किया है. इंजीनियरिंग छात्रों ने दुनिया की पहली फोल्डेबल डायमंड फ्रेम ई-बाइक बना डाली है. महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी इसके मुरीद हो गए हैं. इस इलेक्ट्रिक साइकिल का कंसेप्ट उन्हें इतना अच्छा लगा कि उन्होंने फोल्डेबल ई-बाइक बनाने वाले स्टार्टअप में निवेश कर दिया. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स (X) अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर दी है. उनका यह पोस्ट अब वायरल हो रहा है.
महिंद्रा हुए बाइक के फैन
आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है- आईआईटी बॉम्बे के कुछ लोगों ने हमें फिर से गौरवान्वित किया है. उन्होंने दुनिया में पूर्ण आकार के पहियों वाली पहली फोल्डेबल डायमंड फ्रेम ई-बाइक बनाई है. यह बाइक को अन्य फोल्डेबल बाइक की तुलना में न केवल 35% अधिक कुशल बनाता है बल्कि यह बाइक को मध्यम गति से अधिक गति पर स्थिर बनाता है. और यह एकमात्र ऐसी बाइक है जिसे मोड़ने के बाद उठाना नहीं पड़ता. कार्यालय परिसर के चारों ओर घूमने के लिए अपना स्वयं का हॉर्नबैक X1 लिया! (पूर्ण खुलासा : मैंने उनके स्टार्टअप में निवेश किया है.) हॉर्नबैक अमेजन के साथ-साथ फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध है.
Also Read: Elon Musk और Bernard Arnault ने किया दुनिया का सबसे महंगा लंच, देखें इसपर Anand Mahindra का मजेदार ट्वीटवायरल हुई आनंद महिंद्रा की पोस्ट
21 अक्टूबर को एक्स पर शेयर की गई आनंद महिंद्रा की पोस्ट को खबर लिखे जाने तक 1.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं. सोश्सल मीडिया यूजर्स भी इस पर एक से बढ़ कर एक कमेंट कर रहे हैं. किसी यूजर ने लिखा- यह कमाल की चीज है. मैं इसे खरीदने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता. वहीं, दूसरे ने कहा- प्राइस के बारे में क्या ख्याल है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साइकिल की कीमत 45 हजार रुपये है.
आप भी देखें वायरल पोस्ट
Also Read: Anand Mahindra Tweet: आनंद महिंद्रा ने शेयर की AI से बनी अपनी फोटो, भविष्य को बताया डरावनाA bunch of IIT Bombay guys have made us proud again. They’ve created the first foldable diamond frame e-bike with full-size wheels in the world. That makes the bike not only 35% more efficient than other foldable bikes but it makes the bike stable at higher than medium speed. And… pic.twitter.com/U1HHGD6rfL
— anand mahindra (@anandmahindra) October 21, 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










