Aligarh News: AMU में बीए ऑनर्स का प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित, ऐसे देखें

Aligarh Muslim University. (File Photo: IANS)
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने सोमवार देर रात बीए ऑनर्स का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है. नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक कर अभ्यर्थी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं.
Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने बीए ऑनर्स की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है. बीए ऑनर्स के लिए 10896 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, जिनका रिजल्ट विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया है.
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सत्र 2021-22 के लिए बीए ऑनर्स में 19 सितंबर को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें 10896 बालक एवं बालिकाओं ने फार्म भरा था. सोमवार देर रात बीए ऑनर्स बॉयज़ और गर्ल्स का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया.
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के बीए ऑनर्स प्रवेश परीक्षा परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थियों को यूनिवर्सिटी की आधिकारिक बेवसाइट पर जाना होगा, या फिर नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर छात्र-छात्राएं चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं. यहां करें क्लिक https://results.amucontrollerexams.com/result/results
रिपोर्ट चमन शर्मा, अलीगढ़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










