ePaper

अलीगढ़ में चाइनीज मांझे से युवक की गर्दन कटी,जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती

Updated at : 17 Jun 2023 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
अलीगढ़ में चाइनीज मांझे से युवक की गर्दन कटी,जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पतंग उड़ाने वाले चार लोगों को हिरासत में ले लिया है. घटना थाना क्वार्सी के रियाज कॉलोनी की है.

विज्ञापन

अलीगढ़ : अलीगढ़ में शुक्रवार शाम चाइनीज मांझा से 22 वर्षीय युवक की गर्दन कट कट गई.जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल युवक को पहले प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में युवक को जेएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया. घायल जिंदगी और मौत की सांसे ले रहा है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पतंग उड़ाने वाले चार लोगों को हिरासत में ले लिया है. घटना थाना क्वार्सी के रियाज कॉलोनी की है. घायल युवक का नाम सद्दाम है.

रोड पर अचानक कटा गला

रियाज कॉलोनी में सनसिटी में पतंगबाज अक्सर चाइनीस मांझा का इस्तेमाल करते हैं. बताया जा रहा है कि सद्दाम रोड से जा रहा था. तभी अचानक पतंग का चाइनीज मांझा रोड पर आया. जिसमें सद्दाम की गर्दन को काट दिया. वहीं स्थानीय लोगों ने ब्लड को रोकने की कोशिश की और जर्राह के पास लेकर गए. जर्राह ने इलाज से मना कर दिया. मन्नत अस्पताल लेकर गए लेकिन वहां से युवक को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया. रियाज कॉलोनी के मोहम्मद समी ने कहा कि पुलिस प्रशासन चाइनीज मांझा को लेकर सख्त कार्रवाई करे.

युवक आईसीयू में भर्ती

युवक के पिता अख्तर ने बताया सद्दाम घर के काम से निकला था और रोड पर चाइनीज मांझा से गला कट गया. सद्दाम की हालत गंभीर है. उसके गले की नसें कट गई हैं और बोल भी नहीं पा रहा है.वही रियाज कॉलोनी में पतंग उड़ा रहे चार युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस द्वारा बताया गया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं है. तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्यवाही प्रचलित की जाएगी.युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola