ऋषि कपूर की तेरहवीं में पहुंची आलिया भट्ट, जानें प्रार्थना सभा में कौन-कौन शामिल हुआ

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 May 2020 2:36 PM

विज्ञापन

Rishi Kapoor- बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का बीते 30 अप्रैल को कैंसर के कारण निधन हो गया था. ऋषि कपूर के निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया था. उनकी मौत की खबर सबसे पहले अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर दी थी. बीते मंगलवार को कपूर निवास पर ऋषि कपूर की 13वीं हुई. इस मौके पर परिवार के कई सदस्य प्रार्थना सभा में नजर आए.

विज्ञापन

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का बीते 30 अप्रैल को कैंसर के कारण निधन हो गया था. ऋषि कपूर के निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया था. उनकी मौत की खबर सबसे पहले अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर दी थी. बीते मंगलवार को कपूर निवास पर ऋषि कपूर की 13वीं हुई. इस मौके पर परिवार के कई सदस्य प्रार्थना सभा में नजर आए.

Also Read: बॉलीवुड एक्टर साई गुंडेवर का निधन, ब्रेन कैंसर ने ले ली जान

ऋषि कपूर की तेरहवीं पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें नीतू कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर, श्वेता बच्चन नंदा, नव्या नंदा, आदर जैन, अनीसा जैन, रीमा जैन, बबीता कपूर, रणधीर कपूर और अरमान जैन शामिल हुए. लॉकडाउन के कारण इस पूजा को बेहद कम लोगों की मौजूदगी में पूरा किया गया.

https://www.instagram.com/p/CAFw7ioH-RY/
https://www.instagram.com/p/CAFwtnYnE7x/
https://www.instagram.com/p/CAFwo4YnzaB/
https://www.instagram.com/p/CAFwjtensln/
https://www.instagram.com/p/CAFw2K6HRL7/

प्रार्थना सभा से जुड़ी कुछ तस्वीरें खुद ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी शेयर की है, जिसमें वह और रणबीर कपूर हाथ जोड़कर बैठे नजर आ रहे हैं. तसवीर में रिद्धिमा कपूर अपने पापा की तेरहवीं पर भावुक नजर आईं. रिद्धिमा ने एक और तसवीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘हम आपसे बहुत प्यार करते हैं.’ इस तस्वीर में वह अपने पिता की तसवीर के पास खड़ी नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CAFtZpYnTZi/
https://www.instagram.com/p/CAFnRfMHzrF/

गौरतलब है कि, ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन होने के बाद मुंबई के चंदनवाड़ी स्थित श्‍मशान घाट में उनका अंतिम संस्‍कार किया गया. लॉकडाउन के चलते अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्य और करीबी लोग ही शामिल हुए थे. अंतिम संस्‍कार में बेटी रिद्धिमा कपूर शामिल नहीं हो पाई थीं. हालांकि वह दिल्ली से मुंबई के लिए वाया रोड़ रवाना हुईं थी और 2 मई की रात मां नीतू कपूर के पास पहुंचीं थीं. रविवार को रणबीर कपूर ने अपने पिता की ऋषि कपूर की अस्थियां मुंबई की बनगंगा में विसर्जित की गईं जिसमें रणबीर के साथ उनकी मां नीतू बहन रिद्धिमा और आलिया रहे मौजूद रहे.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola