बॉलीवुड एक्टर साई गुंडेवर का निधन, ब्रेन कैंसर ने ले ली जान

Sai Gundewar- बॉलीवुड एक्टर साई गुंडेवर का बीते रविवार को अमेरिका में निधन हो गया. एक्टर साई 42 साल के थे. वो पिछले एक साल से ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे और इसका इलाज वो लॉस एंजेलिस में करा रहे थे. साई के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर शोक जाहिर किया. साई अपने पीछे पत्नी और पेरेंट्स को छोड़ गए हैं. वहीं, महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने भी साई को श्रद्धांजलि दी है.
बॉलीवुड एक्टर साई गुंडेवर (Sai Gundewar) का बीते रविवार को अमेरिका में निधन हो गया. एक्टर साई 42 साल के थे. वो पिछले एक साल से ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे और इसका इलाज वो लॉस एंजेलिस में करा रहे थे. साई के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर शोक जाहिर किया. साई अपने पीछे पत्नी और पेरेंट्स को छोड़ गए हैं. वहीं, महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने भी साई को श्रद्धांजलि दी है.
Also Read: नहीं रहे आमिर खान के असिस्टेंट अमोस पॉल, हार्ट अटैक के कारण हुआ निधन
साई के निधन पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट कर उनकी आत्मा की शांति की दुआ की थी. उन्होंने ट्वीट में लिखा था, ‘पी.के जैसे लोकप्रिय फिल्मों के जरिए दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता साई गुंडेवर आखिरकार कैंसर से अपनी लड़ाई में हार गए. उनके निधन के साथ, भारतीय फिल्म उद्योग ने एक प्रतिभाशाली अभिनेता खो दिया है. श्रद्धांजलि!’
पी. के. सारख्या लोकप्रिय चित्रपटांच्या माध्यमातून प्रेक्षकांची मने जिंकणारे अभिनेते साईप्रसाद गुंडेवार यांची कॅन्सरशी झुंज अखेर अपयशी ठरली. त्यांच्या निधनाने भारतीय चित्रपट सृष्टीने हरहुन्नरी अभिनेता गमावला आहे. भावपूर्ण श्रद्धांजली! pic.twitter.com/oHg8qDq4UF
— ANIL DESHMUKH (@AnilDeshmukhNCP) May 10, 2020
साई ने पीके, पप्पू कैंट डांस साला, रॉक ऑन, लव ब्रेकअप जिंदगी, डेविड, बाजार और आई मी और मैं जैसी फिल्मों में कुछ छोटे मोटे किरदार किए हैं. इसके अलावा उन्हें 2016 में आई एक मराठी फिल्म ‘ए डॉट कॉम मॉम’ में मुख्य भूमिका में देखा गया था. इसके अलावा अभिनेता ने हॉलीवुड की कई लोकप्रिय टीवी सीरीजों जैसे; द ओरविल, स्वाट, कैग्नी एंड लैसी, द मार्स और कॉन्सपिरेसीज में काम किया है.
Also Read: इस एक्टर के पिता हुए कोरोना पॉजिटिव, BMC ने बंगला किया सील
वहीं, हाल ही में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के साथ सालों से काम करने वाले उनके असिस्टेंट अमोस पॉल का भी निधन हो गया. हार्ट अटैक के कारण मंगलवार की सुबह मुम्बई में अमोस का निधन हो गया. आमिर खान ने खुद इस खबर को कन्फर्म भी किया है. आमोस पिछले 25 साल से भी ज्यादा समय से आमिर खान से जुड़े थे, जो आमिर खान के महज पर्सनल बॉय या फिर स्पॉट बॉय नहीं थे, बल्कि आमिर के लिए किसी घर के सदस्य जैसे थे. पिछले 25 सालों में चार साल ही ऐसे थे, जब आमोस ने आमिर के साथ काम नहीं किया और वो भी इसलिए क्योंकि खुद आमिर खान ने निजी कारणों से चार साल तक किसी फिल्म में काम नहीं किया था. यही वजह है कि उस दौरान आमिर खान ने रानी मुखर्जी से कहकर आमोस को उनके साथ काम पर लगवाया था. बाद में मौका मिलते ही आमोस एक बार फिर से आमिर से आकर जुड़े और फिर से उनकी ‘परछाई’ बन गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










