Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया के दिन खरीद सकते हैं ये चीजें, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Apr 2023 9:39 AM
Akshaya Tritiya 2023: जानें अक्षय तृतीया के दिन सोना के अलावा और कौन सी चीजें खरीदने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है. इस दिन लोग सोना खरीदना शुभ मानते हैं.
Akshaya Tritiya 2023: ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी की पूजा विधि-पूर्वक करने से घर में धन-लक्ष्मी व सुख समृद्धि का वास होता है. जानें इस दिन सोना के अलावा और कौन सी चीजें खरीदने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है. इस दिन लोग सोना खरीदना शुभ मानते हैं.
अक्षय तृतीया कब (Akshaya Tritiya 2023 Kab Hai) है. तारीख को लेकर ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल 2023 में अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2023 Date) 22 अप्रैल 2023 दिन शनिवार से शुरू हो रहा है और अगले दिन 23 अप्रैल 2023 दिन रविवार को समाप्त हो रहा है.
अक्षय तृतीया के दिन सोना के अलावा भी कई चीजों को खरीदने से शुभ फल प्राप्त होता है. आइए जानें इस शुभ मौके पर किन चीजों की खरीदारी करनी चाहिए.
देवी लक्ष्मी की चरण पादुका: दरअसल, ईशान कोण घर के दक्षिणी हिस्से का कोणे को कहा जाता है. यदि आप मां लक्ष्मी की चरण पादुका लाकर यहां स्थापित करते हैं तो इससे घर में धन की अपार बढ़ोतरी होती है. आय के नए स्रोत खुलते हैं.
एकाक्षी नारियल: एकाक्षी नारियल को पादेश्वरी भी कहा जाता है. इसे मां लक्ष्मी के स्थान अर्थात ईशान कोण में रखने से घर धन-संपन्न होता है.
कौड़िया: कहा जाता है कि मां लक्ष्मी के आठ स्वरूपों का प्रतीक है कौड़िया. जिसे घर के ईशान कोण में रखने से जातक की धन संबंधी समस्याएं दूर होती है.
मिट्टी का कलश: मिट्टी का कलश यदि ईशान कोण में रखते हैं तो मां लक्ष्मी सदैव घर में वास करती है.
कच्छप: किसी भी धातु का नवरत्न कच्छप या कछुए भी अगर दक्षिणवर्ती दिशा में स्थापित किया जाए तो इससे मां लक्ष्मी का आगमन होता है.
पीतल की घंटी: इसके अलावा पीतल की घंटी पीतल की घंटी भी यदि ईशान कोण में स्थापित करते हैं तो मां लक्ष्मी स्वयं घर पर प्रकट होती है.
सुमेरा श्री यंत्र: सुमेरा श्री यंत्र भी मां लक्ष्मी का बेहद प्रिय होता है. जिसे अक्षय तृतीया पर घर पर लाने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है.
बांसुरी: दक्षिणावर्ती दिशा दिशा में बांसुरी का रखना भी बेहद शुभ माना गया है. यह श्रीहरि का प्रतीक है. जिन्हें प्रसन्न करने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है.
शंख: अक्षय तृतीया के दिन मोती का शंख यदि दक्षिण दिशा में स्थापित करते हैं तो जातक के घर में खुशियां, तरक्की आती है और धन-संपत्ति में बढ़ोतरी भी होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










