भारत के नक्शे पर चलने के लिए अक्षय कुमार को यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी, कहा-कुछ तो सम्मान दिखाओ…VIDEO

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, इसमें वह भारत के नक्शे पर पैर से चल रहे हैं. जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया. कई लोगों ने तो ये तक कह दिया कि धरती हमारी माता है, कुछ तो सम्मान करों.
बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार अपनी दमदार एक्टिंग को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. एक्टर अपनी फिटनेस पर भी काफी ध्यान देते हैं. उन्हें समाज सेवा वाले काम करते हुए देखा जा चुका है. हालांकि अब अक्की अपने एक पोस्ट को लेकर बुरी चरह ट्रोल हो रहे हैं. दरअसल अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें डिजिटल ग्लोब पर चलते देखा गया. नेटिजन्स ने यह नोटिस किया कि अभिनेता क्लिप में भारत के नक्शे पर कदम रख रहे हैं. जिसके बाद उन्होंने एक्टर को ट्रोल करना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि अक्की को देश के प्रति कोई सम्मान नहीं है.
अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो क्लिप पोस्ट की, उसमें उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस कंपनी का प्रचार करते देखा गया, जिसने मार्च में शुरू होने वाले अपने दौरे की घोषणा की थी. क्लिप में, अक्षय मुस्कुराते हुए और डिजिटल ग्लोब में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं. विज्ञापन में अभिनेत्री दिशा पटानी, नोरा फतेही, मौनी रॉय और सोनम बाजवा भी थीं.
The Entertainers are all set to bring 100% shuddh desi entertainment to North America. Fasten your seat belts, we’re coming in March! 💥 @qatarairways pic.twitter.com/aoJaCECJce
— Akshay Kumar (@akshaykumar) February 5, 2023
एक यूजर ने लिखा, “भाई थोड़ी तो इज्जत कर लिया करो हमारे भारत की.” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “कितना शर्मनाक और घमंडी इंसान है…भारत के नक्शे पर चल रहा है…” एक ने कहा, “आप ऐसा करके क्या हासिल करना चाहते हैं? भारत का सम्मान करें.” एक दूसरे यूजर ने कहा, “गंभीरता से. मैप पर चलने का ये आइडिया किसने दिया? लोग इन मुद्दों से कितना भी दूरी बना लें, आप फिल्म वाले ऐसी गलतियां करते रहते हैं, जो आप लोगों के गुस्से के लिए जिम्मेदार हैं.”
Also Read: Sidharth Malhotra-Kiara Advani का मंडप खूबसूरत फूलों से सज-धजकर तैयार! सूर्यगढ़ पैलेस से पहली तसवीर आई सामने
अक्षय अगली बार सेल्फी में दिखाई देंगे, जिसमें इमरान हाशमी, नुसरत भरुचा और डायना पेंटी हैं. राज मेहता द्वारा निर्देशित, सेल्फी 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का पहला गाना, मैं खिलाड़ी, अक्षय के प्रतिष्ठित गीत मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी का रीमिक्स है, जिसे पिछले हफ्ते रिलीज किया गया था. मुख्य खिलाड़ी को तनिष्क बागची ने रीक्रिएट किया है, मूल गीत माया गोविंद के हैं और संगीत अनु मलिक का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










