देखें तस्वीरें- दुबई से यात्रियों को लेकर केरल आ रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

Author : Agency Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Aug 2020 10:54 PM

विज्ञापन

दुबई से क्रू मेंबर समेत यात्रियों को लेकर भारत आ रहा एयर इंडिया का विमान केरल के कोझिकोड अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नजदीक क्रैश हो गया. मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, एयर इंडिया का यह विमान रनवे से फिसलने के बाद सीधे खाई में गिरकर दुर्घटना का शिकार हो गया.

विज्ञापन

दुबई से क्रू मेंबर समेत यात्रियों को लेकर भारत आ रहा एयर इंडिया का विमान केरल के कोझिकोड अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नजदीक क्रैश हो गया. मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, एयर इंडिया का यह विमान रनवे से फिसलने के बाद सीधे खाई में गिरकर दुर्घटना का शिकार हो गया.

undefined

एयर इंडिया का यह विमान रनवे से फिसलने के बाद सीधे खाई में गिरकर दुर्घटना का शिकार हो गया. इस हादसे में विमान उड़ा रहे पायलट की मौत होने की खबर है.

undefined

हादसे के बाद राहत और बचाव के लिए टीमें पहुंच गयी हैं. फायर ब्रिगेड और ऐम्बुलेंस की गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं.

undefined

एयर इंडिया का यह विमान रनवे से फिसल कर खाई में गिरने के बाद दो टुकड़ों में विभक्त हो गया.

undefined

पुलिस सूत्रों ने कहा कि विमान में 191 लोग सवार थे.

undefined

विमान की उड़ान संख्या IX1344 है. यह प्लेन दुबई से शाम के 4 बजकर 45 मिनट पर उड़ा था. शुक्रवार की शाम को करीब 7 बजकर 41 मिनट पर लैंडिंग के वक्त प्लेन रनवे से फिसलकर घाटी में जा गिरा.

undefined

कुछ इस तरह दिखता है कोझिकोड अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट

undefined

गूगल की मदद से ली गयी तस्वीर देखिये

undefined
विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola