कानपुर: डॉक्टर की पत्नी के प्यार में एयरफोर्स सार्जेंट ने कर डाली दोस्त की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Mar 2023 1:53 PM
कानपुर में उन्नाव के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उन्नाव से नौबस्ता ससुराल आए डॉ. गौरव सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने उनके दोस्त एयरफोर्स में सार्जेंट पद पर तैनात मुदित श्रीवास्तव को हिरासत में लिया है. उसने हत्या का बात कबूल की.
कानपुरः उन्नाव के रहने वाले डेंटल सर्जन डॉ. गौरव प्रताप सिंह की कानपुर के महाराजपुर में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई. पुलिस ने उसके एयरफोर्स में सार्जेंट मित्र मुदित श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है. चकेरी और महाराजपुर की पुलिस ने घटना के पांच घंटे में ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया. डॉ. गौरव अपने परिवार में इकलौते थे. उनकी पत्नी से एयरफोर्स में सार्जेंट मुदित के साथ अवैध संबंधों के शक में हत्या को अंजाम दिया गया. रात दो बजे तक पुलिस मुदित से पूछताछ कर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने के प्रयास में जुटी रही.
बता दें कि जनपद उन्नाव के सी-46 आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले डेंटल सर्जन डॉ. गौरव की पत्नी प्रियंका सिंह ने बताया कि 13 मार्च को गौरव उन्हें लेकर राजीव विहार नौबस्ता ससुराल आए थे. वहां से वह अहिरवां में रहने वाले दोस्त मुदित के घर मिलने के लिए चले गए थे. रात को नौ बजे मुदित ने उन्हें अहिरवां चौकी के पास छोड़ दिया. गौरव को बस से उन्नाव जाना था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे. जिसके बाद मुदित, प्रियंका और उसकी मां ने मंगलवार शाम को चकेरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदा डॉ. गौरव की तलाश के लिए उनका नम्बर सर्विलांस पर लगवाया और पूछताछ के लिए डॉ. की पत्नी प्रियंका और सार्जेंट मुदित को बुलाया.
एसीपी चकेरी का कहना है कि डॉ. गौरव की तहकीकात करने के लिए प्रियंका व सार्जेंट को बुलाया गया था. इस दौरान दोनों के बयान विरोधाभास मिले तो सार्जेंट से अलग कमरे में पूछताछ की गई. सार्जेंट पर थोड़ी सी सख्ती दिखाई गई तो पर वह टूट गया और घटना को कबूल कर लिया. पूछताछ में उसने बताया कि उसके और प्रियंका के बीच अवैध संबंध थे.
Also Read: कानपुर छावनी में आबादी तो बढ़ी फिर कैसे घट गए 31 हजार वोटर, अवैध भवन में रहने वाले मतदाता सूची से गायब
वहीं पूरे मामले के खुलासा करते हुए एसीपी चकेरी अमरनाथ ने मीडिया को जानकारी दी कि घटना वाले दिन सार्जेंट मुदित डॉक्टर गौरव को पहले अहिरवां अपने सरकारी आवास पर ले गया. वहां पर दोनों ने शराब पी. इसके बाद एसीपी चकेरी के ऑफिस के सामने सड़क की दूसरी तरफ 200 मीटर की दूरी पर डॉक्टर की हत्या कर शव को वहीं खंदक में फेंक दिया. एसीपी का कहना है कि प्रथम दृष्टया सीने और सिर पर गोली मारने के अलावा भारी वस्तु से वार की आशंका जताई गई है.
रिपोर्टः आयुष तिवारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










