ePaper

क्रूज ड्रग्स केस में क्लीन चिट मिलते ही आर्यन खान US के लिए होंगे रवाना? खास प्रोजेक्ट के लिए करेंगे काम

Updated at : 28 May 2022 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
क्रूज ड्रग्स केस में क्लीन चिट मिलते ही आर्यन खान US के लिए होंगे रवाना? खास प्रोजेक्ट के लिए करेंगे काम

आर्यन खान कुछ महीने पहले से ही अपने शो को लेकर चर्चा में थे. इसमें वो एक्टर नहीं बल्कि राइटर के रूप में दिखेंगे. एक रिपोर्ट की मानें तो, स्टारिकड जल्द ही यूएस के लिए रवाना होंगे.

विज्ञापन

शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान पिछले साल क्रूज ड्रग्स मामले में बुरी तरह फंस गए थे. इस मामले में उन्हें 28 दिनों तक जेल में ही रहना पड़ा था. ये वक्त उनके और उनके परिवार वालों के लिए काफी मुश्किलों भरा था. लेकिन 27 मई को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा उन्हें क्लीन चिट मिल गई है. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, अब खबर आ रही है कि स्टारकिड स्पेशल प्रोजेक्ट के लिए यूएस जा सकते है.

आर्यन खान का नया प्रोजेक्ट

आर्यन खान कुछ महीने पहले से ही अपने शो को लेकर चर्चा में थे. इसमें वो एक्टर नहीं बल्कि राइटर के रूप में दिखेंगे. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो, स्टारिकड जल्द ही यूएस के लिए रवाना होंगे. ये एक स्पेशल प्रोजेक्ट के लिए है, जिसपर वो काम करना चाहते है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आर्यन की वेब सीरीज को पहले ही एक पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म द्वारा अप्रूव कर दिया गया है.

https://www.instagram.com/p/BvIeDFcHjcI/
आर्यन खान को मिलेगा उनका पासपोर्ट

गौरतलब है कि ड्रग्स मामले में गिरफ्तार के होने के बाद आर्यन खान का पासपोर्ट एनसीबी ने जब्त कर लिया था. अब जब उन्हें क्लिन चिट मिल गई है तो एक बार फिर से वो इंटरनेशनल ट्रैवल कर सकते है. बता दें कि ऐसा भी कहा जा रहा है आर्यन ने अपने शो के लिए एक टेस्ट शूट भी किया था, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के अन्य युवा प्रतिभाएं भी शामिल थी.

Also Read: The Archies के सेट पर बहन सुहाना खान को सपोर्ट करने पहुंचे आर्यन खान, तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल
करण जौहर की पार्टी में आर्यन

आर्यन खान हाल ही में करण जौहर के 50 बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे. वो पार्टी में अकेले गए थे, हालांकि इसमें गौरी खान और शाहरुख खान भी आए थे. आर्यन सूट- बूट में काफी स्मार्ट लगे थे. वहीं, किंग खान ने पार्टी में जमकर डांस किया था. उनके डांस वीडियोज इंटरनेट पर काफी वायरल हुए थे.

सुहाना खान का डेब्यू

एक ओर आर्यन खान सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते है. तो दूसरी तरफ उनकी बहन सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है. सुहाना, जोया अख्तर की फिल्म ज आर्चीज से डेब्यू कर रही है. फिल्म का टीजर कुछ हफ्ते पहले ही रिलीज किया था. सुहाना ने हाल ही अपना 22वां जन्मदिन मनाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola