AFG Vs SL T20 WC 2022: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया

Updated:
विज्ञापन

**EDS: IMAGE VIA NDRF** Morbi: National Disaster Response Force personnel during a rescue operation after the collapse of a suspension bridge over the Machchhu river, in Morbi district, Monday, Oct. 31, 2022. (PTI Photo)(PTI10_31_2022_000265A)

AFG Vs SL T20 WC 2022: टी20 वर्ल्ड कप के 32वें मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 144 रन बनाया था, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने 18 ओवर और तीन गेंद में 4 विकेट खोकर 148 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. श्रीलंका की टूर्नामेंट में यह दूसरी जीत है.

विज्ञापन

श्रीलंका की ओर से धनंजया डी सिल्वा ने जमाया अर्धशतक

श्रीलंका की ओर से धनंजया डी सिल्वा ने नाबाद अर्धशतक जमाया. उन्होंने 42 गेंदों में 6 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 66 रन बनाये. इसके अलावा कुसाल मेंडिस ने 25 रन की पारी खेली.

16 ओवर मेंश्रीलंका का स्कोर 3 विकेट पर 121 रन

16 ओवर की समाप्ति के बाद श्रीलंका का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 121 रन है. उसे जीत के लिए अब भी 23 रन की जरूरत है.

श्रीलंका को तीसरा झटका, असलंगा 19 रन बनाकर आउट

श्रीलंका को 14वें ओवर की तीसरा गेंद पर तीसरा झटका लगा. असलंगा 19 रन बनाकर आउट हुए.

श्रीलंका का स्कोर 10 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 74 रन

श्रीलंका का स्कोर 10 ओवर समाप्त होने के बाद दो विकेट खोकर 74 रन है.

श्रीलंका की खराब शुरुआत, निसनका 10 रन बनाकर आउट

अफगानिस्तान के 145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की खराब शुरुआत हुई है. दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर टीम को पहला झटका लगा. निसनका केवल 10 रन बनाकर आउट हो गये.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola