Adipurush Leaked Online: रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हुआ आदिपुरुष का Full HD वर्जन, मेकर्स को लगा झटका
Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Jun 2023 6:31 AM
अक्सर फिल्में रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हो जाती है. आदिपुरुष रिलीज के कुछ घंटों के भीतर पायरेसी का शिकार हो गई. एक रिपोर्ट की मानें तो प्रभास और कृति सेनन की फिल्म HD प्रिंट में Filmyzilla, 123movies, Filmywap जैसे साइट्स पर उपलब्ध है.
Adipurush Movie Leaked Online: फिल्म निर्माता ओम राउत की आदिपुरुष काफी लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो गई. महाकाव्य रामायण पर आधारित पौराणिक ड्रामा में प्रभास भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे है. ट्विटर पर प्रभास के चाहने वाले उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहे है. रिलीज होते ही मूवी ऑनलाइन लीक हो गई. फिल्म पायरेसी का शिकार हो गई. ये जानकर मेकर्स को तगड़ा झटका लगेगा.
आदिपुरुष ऑनलाइन हुई लीक
अक्सर फिल्में रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हो जाती है. आदिपुरुष रिलीज के कुछ घंटों के भीतर पायरेसी का शिकार हो गई. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट की मानें तो प्रभास और कृति सेनन की फिल्म HD प्रिंट में Filmyzilla, 123movies, Filmywap, Onlinemoviewatches, 123movierulz, Telegram, Tamilrockers पर उपलब्ध है. फिल्म 123movies, 123movierulz, Filmyzilla, Onlinemoviewatches, Filmywap और Tamilrockers जैसे कुछ पोर्टल्स पर 1080p, 720p, 480p, 360p, 240p और HD में फ्री में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. इससे मेकर्स को तगड़ा झटका जरूर लगेगा.
आदिपुरुष को लेकर यूजर्स कर रहे कमेंट
आदिपुरुष को लेकर ट्विटर पर खूब सारे रिव्यूज आ रहे है. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, आदिपुरुष शानदार फिल्म. प्रभास का अभिनय शानदार. अन्य कास्टिंग अच्छी तरह से किए गए है. गाने बड़े प्लस हैं. वीएफएक्स अच्छा नहीं है, इस फिल्म को एक बेहतर वीएफएक्स की जरूरत है. कुल मिलाकर एक ब्लॉकबस्टर फिल्म. ट्विटर यूजर वेंकी रिव्यूज ने लिखा, आदिपुरुष कुल मिलाकर रामायणम की एक रीटेलिंग है, जिसमें पहला हाफ आशाजनक था, लेकिन दूसरे हाफ में सपाट हो जाता है और अंत में थकाऊ हो जाता है! एक यूजर ने लिखा, शानदार दूसरा हाफ. प्रभास और कृति का शानदार प्रदर्शन. सैफ रावण के रूप में भयानक हैं, वह क्रूर हैं और कोई भी इस भूमिका को पूरा नहीं कर सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










