कृति सेनन संग डेटिंग की अफवाह सुन ऐसा था प्रभास का रिएक्शन, आदिपुरुष एक्ट्रेस का जवाब सुन आपभी हो जाएंगे शॉक्ड

Updated:
विज्ञापन
कृति सेनन संग डेटिंग की अफवाह सुन ऐसा था प्रभास का रिएक्शन, आदिपुरुष एक्ट्रेस का जवाब सुन आपभी हो जाएंगे शॉक्ड

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन हाल ही में कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा में नजर आई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया. अब एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में खुलासा किया है कि जब सोशल मीडिया पर उनकी और प्रभास की डेटिंग की खबरें चल रही थी, तो आदिपुरुष एक्टर का रिएक्शन कैसा था.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है. एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. उन्हें हाल ही में कार्तिक आर्यन संग फिल्म शहजादा में देखा गया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन कृति की अदाकारा की हर जगह तारीफ हुई. अब जल्द ही एक्ट्रेस साउथ फिल्म आदिपुरुष में दिखाई देंगी. फिल्म में उनके साथ प्रभास भी हैं. हाल ही में ऐसी अफवाहें थीं कि साउथ के सुपरस्टार को कृति सनोन से प्यार हो गया है.

प्रभास-कृति सेनन की डेटिंग

भेड़िया के प्रमोशन के दौरान वरुण धवन ने यह कहकर आग में घी डालने का काम किया कि कृति सेनन के जीवन में कोई है. उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से प्रभास की ओर इशारा किया. अफवाहें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. यह भी सुनने में आया कि प्रभास और कृति सनोन जल्द ही सगाई करने की योजना बना रहे हैं, लेकिन, कृति ने रिकॉर्ड को सही कर दिया और सभी अफवाहों को खारिज कर दिया. एक लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने प्रभास के रिएक्शन पर भी बात की है.

कृति सेनन ने प्रभास के साथ डेटिंग की अफवाहों पर बात की

बीबीसी के साथ हाल ही में बातचीत में, कृति सनोन ने खोला कि अफवाहें कैसे अस्तित्व में आईं. उन्होंने खुलासा किया कि यह सब वरुण धवन का काम हैं क्योंकि उनके चलते ही यह सब शुरू हुआ. वरुण धवन एक के बाद एक इंटरव्यू देते-देते बोर हो गए थे और उन्होंने यह अफवाह फैलाने का फैसला किया कि कृति के जीवन में कोई खास है. वह मान गईं,लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं थी कि प्रभास का नाम इसके साथ जुड़ जाएगा. वरुण द्वारा राष्ट्रीय टेलीविजन पर इसके बारे में बात करने के बाद, उन्होंने प्रभास को फोन करके बताया कि वास्तव में क्या हुआ था. उनका रिएक्शन था, ‘उन्होंने (वरुण धवन) ऐसा क्यों कहा?’ इंटरव्यू के दौरान कृति ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें बधाई देने वाले मैसेज आने लगे. तभी उन्होंने प्रतिक्रिया करने का फैसला किया.

Also Read: Gadar 2 में तारा सिंह बनने के लिए सनी देओल ने चार्ज की मोटी रकम, अमीषा पटेल को भी करोड़ों में मिली फीस

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola