VIDEO: रश्मिका मंदाना का वायरल वीडियो AI DeepFake से बना है, जानें क्या बला है यह

Rashmika Mandanna Viral Video – सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक फेक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को डीपफेक की मदद से बनाया गया है. जी हां, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई आधारित इस टेक्नोलॉजी की मदद से वीडियो में किसी और के चेहरे पर एक्ट्रेस का चेहरा लगा दिया गया है.
DeepFake Video of Rashmika Mandanna Viral : आज के समय में तकनीक इतनी एडवांस्ड और ऐक्सेसिबल हो चुकी है कि लोग इसका हर तरह से इस्तेमाल करने लगे हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बाजार में आने के बाद लोग इसका गलत इस्तेमाल भी कर रहे हैं. हमारी सुविधा के लिए बनाये गए टूल्स का लोग गलत उपयोग कर रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक फेक वीडियो तेजी से वायरल (Rashmika Mandanna Viral Video) हो रहा है, जिसे अब तक 2 मिलियन से भी ज्यादा लोग एक्स पर देख चुके हैं. इस वीडियो को डीपफेक की मदद से बनाया गया है. जी हां, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई आधारित इस टेक्नोलॉजी की मदद से वीडियो में किसी और के चेहरे पर एक्ट्रेस का चेहरा लगा दिया गया है.
Deepfake क्या होता है?
आसान भाषा में समझें, तो डीपफेक एक प्रकार का सिंथेटिक मीडिया है. इसमें एआई का इस्तेमाल करके किसी फोटो या वीडियो में एक व्यक्ति को किसी और की फोटो से बदल दिया जाता है. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की क्षमता की वजह से फेक वीडियो को पहचान पाना आम लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है और वह आसानी से किसी किसी के जाल में फंस सकता है.
Also Read: Karmita Kaur MMS Video: कुल्हड़ पिज्जा कपल के बाद लीक हुआ एक और एमएमएस; कैसे लीक हो जाते हैं प्राइवेट वीडियो?अमिताभ बच्चन ने किया अलर्ट
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लिफ्ट के अंदर आती हुई दिखाई दे रही हैं. इसमें उन्हें बोल्ड अंदाज में दिखाया गया है. ‘पुष्पा’ और ‘एनिमल’ फिल्म फेम एक्ट्रेस का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो की सच्चाई यह है कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 8 अक्टूबर को जारा पटेल नाम की एक महिला ने अपलोड किया था. जारा पटेल की बॉडी का इस्तेमाल कर डीपफेक की मदद से रश्मिका मंदाना का चेहरा इस वीडियो में लगा दिया गया है.
yes this is a strong case for legal https://t.co/wHJl7PSYPN
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 5, 2023
ध्यान से देखें वीडियो, पता चलेगी हकीकत
वायरल वीडियो को जब आप ध्यान से देखेंगे, तो जैसे ही जारा पटेल वीडियो में लिफ्ट के अंदर घुस रही हैं, तभी उनका चेहरा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के रूप में बदल जा रहा है. यह बताता है कि वीडियो फेक है और इसे AI टूल की मदद से बनाया गया है. इस वीडियो पर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने रिएक्ट किया है और कहा कि यह एक स्ट्रॉन्ग लीगल केस है और ऐसी गलत हरकत लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.
क्या है इससे बचने का तरीका ?
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के आने के बाद से लोग इसका गलत इस्तेमाल बढ़ गया है. आपके साथ ऐसा कुछ न हो, इसके लिए अपनी निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने से बचना सही रहेगा, क्योंकि इन्हें गलत तरीके से एडिट कर रखा जा रहा है. यदि संभव हो तो अपनी प्रोफाइल प्राइवेट रखें और अपनी कम से कम जानकारी ही सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की बात गांठ बांध लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










