धनबाद : नाबालिग से दुष्कर्म में मुजरिम को 20 वर्ष कैद

Updated at : 07 Feb 2024 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद : नाबालिग से दुष्कर्म में मुजरिम को 20 वर्ष कैद

घटना के बाद मृतक के पिता जमुआटांड निवासी किशुन रवानी ने बाघमारा थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी थी. जांच में पता चला कि रितेश की बसूली से हत्या कर शव को आंगन में गाड़ दिया गया है.

विज्ञापन

धनबाद : शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग का अपहरण व उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में मंगलवार को धनबाद पोक्सो के विशेष न्यायाधीश प्रभाकर सिंह के अदालत ने मुजरिम निमियाघाट निवासी प्रकाश कुमार रवानी को 20 वर्ष कैद व पंद्रह हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनायी है. प्राथमिकी पीड़िता के पिता की शिकायत पर 11 सितंबर 19 को धनसार थाने में दर्ज की गयी थी.

नाबालिग से दुष्कर्म में दोषी करार : नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में मंगलवार को अदालत ने बाघमारा थाना क्षेत्र के सोनू रवानी को दोषी करार दिया है. उसे जेल भेज दिया है. सजा पर फैसला आठ फरवरी को होगा. प्राथमिकी पीड़िता के पिता की शिकायत पर बाघमारा थाने में 11 सितंबर 2019 को दर्ज की गयी थी. इसके मुताबिक 10 सितंबर 2019 को तीन बजे नाबालिग अपने घर से निकली और शाम तक वापस नहीं आयी. परिजनों ने खोजबीन शुरू की, तो पता चला कि सोनू रवानी शादी की नीयत से उसे कही भगा कर ले गया है और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया है.

रितेश रवानी हत्याकांड में दो सहोदर भाई दोषी करार

रितेश कुमार रवानी उर्फ दीपू का अपहरण कर लोहे की बसुली से मार कर उसकी हत्या करने व शव को छिपाने के मामले में मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुजीत कुमार सिंह की अदालत ने बाघमारा थाना क्षेत्र के जमुआ टांड़ निवासी शुभम कुमार उर्फ शुभम कुमार दास व उसके सहोदर भाई सत्यम कुमार को दोषी करार दिया है. उन्हें जेल भेज दिया गया है. अदालत सजा की बिंदु पर सुनवाई की अगली तारीख 8 फरवरी निर्धारित की है. घटना के बाद मृतक के पिता जमुआटांड निवासी किशुन रवानी ने बाघमारा थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी थी. जांच में पता चला कि रितेश की बसूली से हत्या कर शव को आंगन में गाड़ दिया गया है.

Also Read: धनबाद : दोनों तालाबों का बहा दिया गया पानी, अब तक नहीं निकाली गयी गाद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola