ePaper

बंगाल में पैराशूट ट्रेनिंग के दौरान सेना के जवान की मौत, पुलिस लगा रही है हादसे का पता

Updated at : 05 Apr 2023 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल में पैराशूट ट्रेनिंग के दौरान सेना के जवान की मौत, पुलिस लगा रही है हादसे का पता

ग्रामीणों ने बंकुड़ा में हुई पैराशूट हादसे की जानकारी पुलिस को दी. मौके वारदात पर पहुंची पुलिस ने उक्त जवान को अस्पताल लेकर गये. जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

बांकुड़ा, प्रणव वैराग्य/मुकेश तिवारी:

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में एक सेना के जवान की मौत हो गयी है. घटना बढ़जोड़ा थाना अंतर्गत खडगड़िया गांव की है. जानकारी के मुताबिक सेना का जवान सुबह 6 बजे पैराशूट लेकर ट्रेनिंग कर रहा था. उसी दरम्यान सेना का जवान ऊपर से नीचे गिर गया. जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी.

आसपास के ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. मौके वारदात पर पहुंची पुलिस ने उक्त जवान को बरामद कर अस्पताल ले गए. जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि मृतक जवान का नाम चंद्रिका गोविंद (29) था. वह मूल रूप से आंध्र प्रदेश का रहने वाला है. इस दर्दनाक हादसे की घटना को लेकर इलाके के लोगों में खलबली मच गई है.

पुलिस इस दुर्घटना की जांच में जुट गयी है. इसे लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधा जा रहा है. हालांकि, मृतक वायु अथवा थल सेना का जवान था इसे लेकर संशय अब भी बरकरार है. पुलिस ने इस दुर्घटना पर सिर्फ जांच की बात कह रही है. उनका कहना है कि विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद ही हादसे की वजह पर कुछ कहा जा सकेगा.

इधर, घटना की सूचना पानागढ़ मिलिट्री बेस तथा एयरफोर्स पानागढ़ पहुंच गई है. दोनों ही फोर्स के लोग मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रहे हैं. संभावना व्यक्त की जा रही है कि पैराशूट ट्रेनिंग के दौरान ही किसी तरह की चूक हो जाने के कारण यह दर्दनाक हादसा हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola