अभिषेक बनर्जी ने भाजपा को दी चुनौती, सत्ता में आने के बाद भी नहीं लागू कर पाएगी 'लक्ष्मी भंडार योजना,

पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने चुनाव प्रचार करने के दौरान कहा कि केंद्र सरकार के पास एजेंसी तो तृणमूल के पास जनता की ताकत है.
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही तृणमूल और भाजपा का एक दूसरे पर कटाक्ष करने का सिलसिला जारी हो गया है. तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत नारायणगढ़ तथा पूर्व मिदनापुर जिला अंतर्गत तमलुक में जमकर चुनाव प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर हम पंचायत चुनाव में जीत हासिल करते है तो लक्ष्मी भंडार योजना के तहत लाभार्थियों को दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर 2,000 रुपये कर देंगे. इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा 12 राज्यों में सत्ता में है लेकिन अभी तक कहीं भी ‘लक्ष्मी भंडार योजना’ योजना लागू नहीं की गई है. लक्ष्मी भंडार योजना के तहत, पश्चिम बंगाल सरकार परिवार की महिला मुखियाओं को बुनियादी आय सहायता प्रदान करती है.
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने केन्द्र सरकार और दिलीप घोष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आखिरकार नरेन्द्र मोदी ने अब तक क्यों नहीं अन्य राज्यों में ‘लक्ष्मी भंडार योजना’ को लागू किया. दिलीप घोष यहां (पश्चिम मेदिनीपुर) से सांसद हैं. क्या मैं पूछ सकता हूं कि उन्होंने इन चार वर्षों में क्या किया ? मोदी सरकार ने 100 दिन के काम का पैसा रोक दिया और पीएम आवास योजना का पैसा दबा लिया. क्या दिलीप घोष, जो भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं, इस मुद्दे को उठाया है ? किसी भी भाजपा सांसद ने कभी भी गरीबों का मुद्दा नहीं उठाया.
Also Read: अभिषेक बनर्जी बोले भाजपा, कांग्रेस व माकपा के बीच अंदरूनी साठगांठ
अभिषेक ने बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार के दौरान देश में महंगाई बढ़ती जा रही है.रसोई गैस, खाद्य तेल समेत कई वस्तुओं की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन केंद्र की सरकार को गरीबों की चिंता नहीं है. इसके विपरीत राज्य की तृणमूल सरकार आम जनता के हित में दुआरे सरकार योजना चला रही है. तृणमूल सरकर गरीबों के सााथ है.
Also Read: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने ईडी को लिखा पत्र, कहा – ‘पेश नहीं हो सकता’, जानें कारण
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




