Halloween 2020: आमिर खान की बेटी इरा खान इस अंदाज में आई नजर, बताया- इस वजह से हैलोवीन प्लान हुआ फेल

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Nov 2020 9:16 AM

विज्ञापन

Ira Khan Halloween look : हैलोवीन के अवसर पर बॉलीवुड के कलाकार भी अपनी तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है. इस दौरान आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) ने अपना हैलोवीन लुक शेयर किया है. इरा खान का ये डारावना लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. साथ ही फैंस इसपर जमकर कमेंट कर रहे है.

विज्ञापन

Ira Khan Halloween look : हैलोवीन के अवसर पर बॉलीवुड के कलाकार भी अपनी तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है. इस दौरान आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) ने अपना हैलोवीन लुक शेयर किया है. इरा खान का ये डारावना लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. साथ ही फैंस इसपर जमकर कमेंट कर रहे है.

इरा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तसवीरें शेयर की है. एक तस्वीरे ने वो किसी के साथ नज़र आ रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वो अकेले ही पोज़ दे रही हैं. हैलोवीन लुक में इरा आधे चेहरे पर मेकअप किए हुए नज़र आ रही हैं. साथ ही उन्होंने मेकअप से मिलती जुलती ब्लैक जैकेट भी पहनी है.

https://www.instagram.com/p/CHAH0QmgW1p/

इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, सोचा तो था कि अपनी बिल्डिंग के बच्चों को डराऊंगी लेकिन कोविड की वजह से ऐसा नहीं हो पाया. अब हम तैयार होकर घर पर बैठकर एंजॉय कर रहे हैं. तो क्या हुआ अगर भारत में हैलोवीन को धूमधाम से नहीं मनाते. तैयार होने और सेलिब्रेशन के लिए बहाना क्या?

https://www.instagram.com/p/CHAH0QmgW1p/

इसके अलावा अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अपनी बेटी मेहर का भी हैलोवीन लुक वायरल हो रहा है. नेहा ने मेहर को एक डायन की तरह सजाया है, इस लुक में वो काफी क्यूट लग रही हैं. नेहा के अलावा सोहा अली खान की बेटी इनाया हैलोवीन थीम की ड्रेस में नजर आई.

https://www.instagram.com/p/CG_qL3OHjNB/

गौरतलब है कि वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर इरा ने एक वीडियो पोस्ट कर कहा था, ‘ मैं करीब 4 सालों से डिप्रेशन में रही हूं. मैं इलाज कराने डॉक्टर के पास भी गई थी. मैं क्लिनिकली डिप्रेस्ड हूं, लेकिन अब मैं बेहतर महसूस कर रही हूं. मैं पिछले 1 साल से मेंटल हेल्थ को लेकर कुछ करना चाहती थी लेकिन मैं समझ ही नहीं पा रही थी कि मैं क्या करूं. लेकिन फिर मैंने सोचा कि मैं आपको अपने सफर पर लेकर चलती हूं, देखते हूं क्‍या होता है.’

Also Read: ग्लैमरस अंदाज में दिखीं ‘नायरा’, तो शिवांगी जोशी के फैंस बोले- मेरा दिल टूट…

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola