ePaper

Aaj Ka Rashifal, 23 जुलाई 2022: मेष, कर्क, धनु समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े आज का राशिफल

Updated at : 23 Jul 2022 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal, 23 जुलाई 2022: मेष, कर्क, धनु समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 जुलाई 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

आज तारीख है 23 जुलाई दिन गुरूवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

यदि आप व्यापारी है और कुछ दिनों से किसी पार्टी के साथ कोई डील पेंडिंग पड़ी है तो वह आज के दिन संपन्न हो जाएगी और आप लाभ में रहेंगे.थकान ज्यादा रहेगा आराम करे लघु उधोग के लिए आर्थिक लाभ मिलेगा परिवार का सलाह मानसिक दबाव कम करेगा. बढ़िया प्रदर्शन रहेगा प्रिये से खुशी मिलेगी.

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 8

Also Read: आज का मेष राशिफल 23 जुलाई: विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी, प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

यदि आप नौकरी की तलाश में है तो आज के दिन इंटरव्यू के लिए कुछ कॉल्स आ सकते है. ऐसे में घबराएं नहीं और पूरे आत्मविश्वास के साथ इंटरव्यू दे.सेहत पर ज्यादा ध्यान दे. धन कमाने का कई मौके बनेगे अपनी परेशानी को भूलकर परिवार वालो के साथ समय निकाले व्योपारी के लिए शुभ दिन है लाभ ले.

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

Also Read: आज का वृषभ राशिफल 23 जुलाई: आशंका व कुशंका रहेगी, कार्य में बाधा संभव है, उत्साह बना रहेगा
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा और वे आपको समझेंगे. नौकरी में किसी जूनियर के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक तो होगी लेकिन वह जल्दी समाप्त भी हो जाएगी. बच्चे की तरह स्वभाव से सतह पर आएगे.ऊर्जा भरपूर रहेगा अनदेखा मुनाफा होगा. लंबा रुका हुआ काम पूरा होगा. एकांत मे़ समय निकाले.

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 6

Also Read: आज का मिथुन राशिफल 23 जुलाई: निवेश सोच-समझकर करें, नौकरी में चैन रहेगा, मित्रों का सहयोग मिलेगा
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

यदि आप कोई शारीरिक खेल खेलते है तो आज के दिन मुख्य रूप से सावधानी बरते क्योंकि खेल-खेल में चोट लग सकती है. यह चोट आगे चलकर बड़ी समस्या उत्पन्न करेगी. अन्य कोई शारीरिक समस्या नही होगी और आप एकदम स्वस्थ रहेंगे. आराम करे किसी से झगड़ा हो सकता है.बात कोर्ट कचहरी तक जा सकता है. जिसे धन खर्चा होगा.

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

Also Read: आज का कर्क राशिफल 23 जुलाई: कारोबारी समस्याओं से सामना होगा, सायंकाल यात्रा न करें
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

विवाहित लोगों का अपनी पत्नी के साथ मनमुटाव होगा जिस कारण रिश्तों में कटुता का भाव उत्पन्न होगा. इसलिए इस बात का ध्यान रखें और उन्हें समझने का प्रयास करें. मौज-मस्ती रहेगा मनोकामना दुआओं के जरिए पूरा होगा सौभाग्य की प्राप्ती होगा आफिस मे़ परिणाम अच्छे मिलेगे.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

Also Read: आज का सिंह राशिफल 23 जुलाई: व्यवसाय ठीक चलेगा, आय बनी रहेगी, लाभ के लिए प्रयास करें
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

करियर को लेकर कोई बात मन ही मन परेशान करेगी लेकिन किसी के साथ शेयर नहीं कर पाएंगे. पैसों की दिक्कत होगी लेकिन उसमे दोस्तों की सहायता मिलेगी. शराब की आदत छोड़े आपको नुकसान कर रहा है शाम के वक़्त आर्थिक लाभ होगा पुरानी यादे ताजा होगे धन प्राप्ति सुगम होगी. नौकरी में चैन रहेगा.

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

Also Read: आज का कन्या राशिफल 23 जुलाई: कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे, लाभ के अवसर हाथ आएंगे
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आर्थिक स्थिति तो सही रहेगी लेकिन व्यापार में कम ध्यान लगा पाएंगे. घर के काम ज्यादा होने के कारण व्यापार में कम ध्यान होगा और घर पर ज्यादा. हालांकि आप लाभ में ही रहेंगे और किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा.डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी.

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

Also Read: आज का तुला राशिफल 23 जुलाई: व्यवसाय लाभदायक रहेगा, निवेश शुभ रहेगा, नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

मित्रों का भरपूर सहयोग तो मिलेगा लेकिन वह पर्याप्त नहीं होगा. घर में शुभ कार्य होने के संकेत है और इस दौरान रिश्तेदारों का भी आना-जाना हो सकता है. नए कार्य में लाभ मिलेगा. उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी. किसी शुभ कार्य को करने से पहले संकटहर्ता भगवान श्रीगणेश का नाम अवश्य ले.

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 2

Also Read: आज का वृश्चिक राशिफल 23 जुलाई, कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा, भाग्य का साथ मिलेगा
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

कुछ छोटी-मोटी चीजों को लेकर टेंशन होगी लेकिन ज्यादातर समय आप स्वयं में सुधार का अनुभव करेंगे. इस दौरान आपका मन नयी-नयी चीजों को करने या आजमाने पर रहेगा.नौकरी में कार्यभार रहेगा. घर में तनाव रह सकता है. दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे.

शुभ रंग: महरून

शुभ अंक: 7

Also Read: आज का धनु राशिफल 23 जुलाई: चिंता तथा तनाव रहेंगे, व्यापार ठीक चलेगा, कार्यकुशलता कम होगी
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

यदि आप किसी से प्रेम करते है तो आज उनसे कह दे, परिणाम बेहतर रहेगा. पहले से ही किसी के साथ प्रेम संबंध में है तो आज के दिन किसी ऐसे व्यक्ति को इसके बारे में पता चल सकता है जिसको आप नहीं बताना चाहते हो.जोखिम व जमानत के कार्य टालें.

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

Also Read: आज का मकर राशिफल 23 जुलाई, जोखिम व जमानत के कार्य टालें, लेन-देन में सावधानी रखें
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों को अच्छे जॉब ऑफर मिलेंगे जिस कारण मन आनंदित रहेगा. घर पर कुछ अनहोनी घटने की आशंका हैं जिस कारण मन में उदासी का भाव रहेगा.बाहर जाने की योजना बनेगी. शत्रुओं का पराभव होगी. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी.

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 9

Also Read: आज का कुम्भ राशिफल 23 जुलाई, कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा, प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

घर में तनाव का माहौल रहेगा हालाँकि बड़े-बुजुर्गों के हस्तक्षेप से वह जल्दी सुलझ भी जाएगा. किसी करीबी रिश्तेदार का घर पर आना हो सकता है.प्रसन्नता रहेगी. चोट व रोग से बाधा संभव है. झंझटों में न पड़ें. दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं.

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

Also Read: आज का मीन राशिफल 23 जुलाई, काम में मन नहीं लगेगा, नौकरी में कार्यभार रहेगा

आपका दिन मंगलमय हो

संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola