आज का राशिफल, 30 सितंबर 2022: मेष, तुला, मीन समेत इन राशियों आज का किस्मत देगा साथ, जानें अपना राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Sep 2022 5:40 AM
आज का राशिफल, 30 सितंबर 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें, जानें अपना राशिफल ...

मेष राशि
अपने लिए जीवनसाथी को खोज रहे लोगों के मन में किसी को लेकर आकर्षण की भावना आ सकती हैं जिससे आप उसे अपना दिल दे बैठेंगे.

वृषभ राशि
विवाह की प्रतीक्षा कर रहे पुरुष अपने जीवन के प्रति उदासी का भाव रख सकते हैं तथा उनमे किसी बात को लेकर बेचैनी रहेगी.

मिथुन राशि
किसी के प्रति शत्रुभाव ना रखे व बहीखातो को जाँच-परख ले.नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे.

कर्क राशि
परिवार में किसी सदस्य की आपके प्रति द्वेष भावना भी आ सकती है. इसलिये स्वयं को सरल स्वभाव का रखे व परिवार में सभी के साथ खुलकर बात करे.

सिंह राशि
माता-पिता के साथ आपका किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता हैं जिससे वे निराश हो सकते है. ऐसे में स्वयं के व्यवहार में परिवर्तन लाये व उनके परामर्श को ध्यान से सुने.

कन्या राशि
निजी कर्मचारी अपने काम के प्रति सचेत रहेंगे तथा उनका ध्यान अपनी दिनचर्या को सुचारू बनाने में होगा.व्यवसाय ठीक चलेगा.

तुला राशि
आपको आज के दिन ज्यादा कार्य करने की आवश्यकता हैं. आज का दिन व्यापार की दृष्टि से लाभदायक होगा लेकिन आपको उतना ही अधिक परिश्रम करना पड़ेगा.

वृश्चिक राशि
अपनी वस्तुएं संभालकर रखें. जीवनसाथी से मतभेद. व्यवहारकुशलता से समस्या का समाधान हो सकेगा. राजकीय बाधा दूर होगी. पूजा-पाठ में मन लगेगा.

धनु राशि
यदि आपका अपने जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव चल रहा हैं तो वह आज के दिन और बढ़ जायेगा व आप दोनों के बीच ईर्ष्या की भावना आएगी.

मकर राशि
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपने लिए किसी उचित व्यक्ति से मार्गदर्शन मिल सकता हैं जो उनके जीवन को एक नयी दिशा देगा.

कुंभ राशि
यात्रा, नौकरी व निवेश लाभदायक रहेंगे. व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें. संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. शत्रु परास्त होंगे. बेरोजगारी दूर होगी.

मीन राशि
आय में अधिक व्यय से मनोबल कमजोर पड़ सकता है. यात्रा मनोरंजक रहेगी. रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. कार्य, व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










