ePaper

रोहतास में बने रेल ब्रिज पर एक साथ 5 ट्रेनों का हुआ परिचालन, सोशल मीडिया पर रेलवे ने शेयर किया वीडियो

Updated at : 30 Jun 2022 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
रोहतास में बने रेल ब्रिज पर एक साथ 5 ट्रेनों का हुआ परिचालन, सोशल मीडिया पर रेलवे ने शेयर किया वीडियो

रोहतास जिले के सोन नदी पर बने ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर एक साथ पांच फ्रेट ट्रेनों का परिचालन किया गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया गया है.

विज्ञापन

रोहतास जिले के सोन नदी पर एक साथ पांच फ्रेट ट्रेनों का परिचालन किया गया. जिसकी तस्वीरें रेल मंत्रालय ने अपने ट्वीटर हैन्डल पर साझा की है. सोन नदी पर बने ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के रेल ब्रिज पर किए गए ट्रायल का एरियल वीडियो भी रेलवे द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया है.

संजय जयसवाल ने किया ट्वीट 

इस वायरल वीडियो को कई नेताओं द्वारा भी शेयर किया जा रहा है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने ट्वीट कर लिखा की डबल इंजन की सरकार, देखिए बिहार की प्रगति का रफ्तार! डेहरी – ऑन – सोन के पास सोन नदी पर बने पुल के ऊपर एकसाथ चलती पांच मालगाड़ियों का विहंगम दृश्य देखिए. बुलंद भारत का बनता बुलंद बिहार.


एक साथ 6 ट्रेनों का परिचालन

रेल अधिकारियों ने बताया की यह पुल रेलवे के सबसे लंबे ब्रिजों में शामिल है. इस फ्रेट कारिडोर पुल पर एक तरफ से तीन लॉग हॉल ट्रेन के परिचालन की क्षमता है. इसका मतलब है की एक साथ दोनों तरफ से इस पुल पर 6 ट्रेनों का परिचालन हो सकता है.

एरियल वीडियो भी बनाया गया 

रेल अधिकारियों के अनुसार इस पुल पर एक साथ पांच फ्रेट ट्रेनों का परिचालन किया गया था. जिसका रेलवे ने एरियल वीडियो भी बनाया था. जिसे अब DFCCIL के आधिकारिक ट्विटर हैन्डल पर भी साझा किया गया है.


डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर प्रोजेक्ट का निर्माण 

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर प्रोजेक्ट के पहले चरण में 1,504 किलोमीटर वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और 1,856 किलोमीटर ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है. इसमें जिसमें सोननगर से दनकुनी के बीच पीपीपी मोड सेक्शन भी शामिल है.

रेलवे उत्साहित है

यह डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर प्रोजेक्ट की शुरुआत साहनेवाल से होगी वहीं पश्चिम बंगाल के दानकुनी में यह समाप्त होगा. इसी के अंतर्गत सोन ब्रिज पर भी फ्रेट कॉरिडोर बना है. जिस पर ट्रेनों का परिचालन अब शुरू हो गया है. डीआरएम ने कहा है कि एक साथ एक ही चित्र में रेलवे ट्रैक पर पांच मालगाड़ी के गुजरने के खूबसूरत दृश्य से रेलवे उत्साहित है. इसके साथ ही अन्य विकास कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola