ePaper

Bihar News: सिवान में ईंट-भट्ठे के विवाद में जमकर चली गोली, एक पक्ष के 5 लोग जख्मी, जानिये पूरा मामला

Updated at : 15 May 2022 2:37 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: सिवान में ईंट-भट्ठे के विवाद में जमकर चली गोली, एक पक्ष के 5 लोग जख्मी, जानिये पूरा मामला

सीवान में ईंट भट्ठे को लेकर चल रहे विवाद में दो पक्षों के बीच भिड़ंत हो गयी जिसमें जमकर फायरिंग हुई. एक पक्ष के 5 लोग इस गोलीबारी में जख्मी हो गये. सभी का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है.

विज्ञापन

सीवान. गौतम बुद्ध नगर थाना क्षेत्र के लालगढ़ हरिहरपुर गांव में रविवार को पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे एक ईंट भट्ठे के विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक पक्ष के पांच व्यक्ति जख्मी हो गए. घायलों में खुश मोहम्मद के 3 पुत्र फतेह आलम, शाहीम आलम, मोहम्मद रहीम, लाल मोहम्मद का पुत्र सलीम मियां एवं रामदयाल यादव का पुत्र सुरेश यादव शामिल है.

घात लगाये अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग

जख्मी फतेह आलम ने बताया कि गांव के ही भानु सिंह की रंगदारी के कारण पिछले 2 सालों से उनका ईंट भट्ठा बंद था. ईंट भट्टे को लेकर कई बार मारपीट एवं झड़प हुआ है. बताया कि जनवरी माह में एसडीएम सीवान द्वारा उसके पक्ष में निर्णय दिया गया. फतेह आलम ने बताया कि आज रविवार को वह अपने भाइयों के साथ अपने ईट भट्ठे पर ईंट निकालने के लिए गया. इसी क्रम में पहले से घात लगाए भानु सिंह एवं उसके परिवार के लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग करके उसके तीन भाइयों सहित पांच लोगों को जख्मी कर दिया.

10 लाख रुपए रंगदारी की मांग का आरोप

घायल सभी व्यक्तियों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती किया गया. फतेह आलम ने आरोप लगाया कि 10 लाख रुपए रंगदारी की मांग भानु सिंह द्वारा की गई थी. रंगदारी नहीं देने के कारण आज घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना को लेकर गांव में दो पक्षों के बीच तनाव कायम है.घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ जितेंद्र कुमार पांडे एवं एसडीएम रामबाबू बैठा सदर अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी लिया.

Also Read: BPSC का पेपर लीक करने में गिरोह की भी भूमिका! ईओयू ने सरकारी कर्मी समेत 4 लोगों को किया गिरफ्तार
4 साल पहले फतेह आलम एवं भानु सिंह ने मिलकर खोला था ईंट भट्ठा

स्थानीय लोगों का कहना है कि 4 साल पहले फतेह आलम एवं भानु सिंह ने मिलकर संयुक्त रूप से ईंट भट्ठा खोला था. 2 साल बाद आपसी लेनदेन के विवाद को लेकर दोनों मित्रों में झगड़ा हो गया तथा ईंट भट्ठा बंद हो गया. फतेह आलम एवं भानु सिंह ईट भट्ठे पर अपनी-अपनी दावेदारी करते रहे. ईट भट्टे को लेकर कई बार झगड़ा एवं मारपीट भी हुई. दोनों पक्षों को लेकर हुए विवाद के कई मामले थाने तक भी पहुंचे. इधर इस साल भानु सिंह ने अपनी एक नई चिमनी की शुरुआत कर लिया.

फतेह आलम का इनकार

फतेह आलम ने इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी भानु सिंह के साथ मिलकर चिमनी नहीं चलाया है. विवादित चिमनी उसकी अपनी चिमनी है. उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि मेर चिमनी के नाम से भानु सिंह ने एक बैंक में खाता खोलकर मेरे चिमनी पर अपनी दावेदारी कर रहा है.

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन