5 Best Food Cities Of India: भारत के 5 शहरों ने बनाई दुनिया की टॉप 100 व्यंजनों वाले शहर की रैंकिंग में जगह

Updated:
विज्ञापन
5 Best Food Cities Of India: भारत के 5 शहरों ने बनाई दुनिया की टॉप 100 व्यंजनों वाले शहर की रैंकिंग में जगह

5 Best Food Cities Of India: विश्व विख्यात ट्रैवल और फूड गाइड टेस्ट एटलस ने दुनिया की 100 शहरों की सूची निकाली है जो अपने लोकल व्यंजनों के लिए फेमस हैं. तो चलिए जानते हैं रैंकिंग में आए भारतीय शहरों और उनके फेमस व्यंजनों के बार में.

विज्ञापन

5 Best Food Cities Of India: विश्व विख्यात ट्रैवल और फूड गाइड टेस्ट एटलस ने दुनिया की 100 शहरों की सूची निकाली है जो अपने लोकल व्यंजनों के लिए फेमस हैं. यह रैंकिंग गूगल के रेस्टोरेंट रेटिंग और अन्य डाटा को मिलाकर तैयार किया गया है. तो चलिए जानते हैं रैंकिंग में आए भारतीय शहरों और उनके फेमस व्यंजनों के बार में.

लखनऊ
undefined

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ अपने अवधी व्यंजनों के लिए जाना जाता है. ये व्यंजन अपने स्वाद के लिए प्रसिद्ध हैं. इन व्यंजनों में कबाब, बिरयानी और कोरमा आदि फेमस चीजे खाने के शौकीनों के लिए उपलब्ध हैं.

नई दिल्ली
undefined

भारत की राजधानी दिल्ली में सभी प्रकार की खाने की चीजें मिलती हैं. यहां काफी भिन्न और टेस्ट में अलग तरह की स्ट्रीट फूड मिलती हैं. यह शहर अपने गोलगप्पे, पापड़ी चाट और आलू टिक्की आदि के लिए काफी प्रसिद्ध है.

चेन्नई
undefined

समुद्र तट पर स्थित होने के कारण यह शहर अपने सी फूड जैसे की झींगा मसाला और फिश करी के लिए प्रसिद्ध है. यहां के पकौड़े भज्जी और बोंडा, क्विक बाइट के लिए स्वादिष्ट हैं.

Also Read: Mumbai Tourist Places: मुंबई में घूमने के लिए ये हैं टॉप 6 जगहें मुंबई
undefined

अपने फेमस व्यंजनों में वडा पाव शहर के स्ट्रीट फूड में अपनी खास जगह बनाता है. इसमें मसालेदार आलू को पाव में चटनी के साथ परोसा जाता है.

Also Read: ब्रोकली खाने के क्या फायदे हैं? जानें हरी गोभी का सेवन कैसे करें और इसमें कौन से विटामिन पाए जाते हैं हैदराबाद
undefined

निजामों के शहर के नाम से मशहूर हैदराबाद अपने परंपरागत व्यंजनों के लिए काफी फेमस है. इन व्यंजनों में हैदराबादी बिरयानी सबका दिल जीत लेती है. इसमें सुगंधित बासमती चावलों और मांस के साथ मसालों का अच्छे से प्रयोग करके एक लजीज पकवान बनाया जाता है. इसके साथ ही मांस को दाल और गेहूं के साथ मिलाकर हलीम तैयार किया जाता है जिसे रमजान में खाया जाता है.

Also Read: IRCTC मार्च में दे रहा सस्ते में टूर करने का मौका, इतने हजार में करें गोवा घूमने का प्लान, जानें पूरी डिटेल्स
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola