दीवार तोड़कर घर में घुसे 4 नकाबपोश, लूटपाट के बाद बच्चे को किया अगवा, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 12 Jan 2022 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
दीवार तोड़कर घर में घुसे 4 नकाबपोश, लूटपाट के बाद बच्चे को किया अगवा, जांच में जुटी पुलिस

jharkhand news: जामताड़ा के पारटोल गांव में 4 नकाबपोश अपराधियों ने घर में लूटपाट कर 11 वर्षीय बालक को अगवा कर लिया. इस दौरान बच्चे की मां को घर में ही बंद कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल तेज कर दी है.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News: जामताड़ा जिला अंतर्गत करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पारटोल गांव में जयनारायण मंडल के घर की दीवार तोड़कर 4 नकाबपोश चोर घुसे और जमकर लूटपाट की. इसके बाद अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर जयनारायण मंडल के 11 वर्षीय बेटा करण मंडल उर्फ काजू मंडल को अपने साथ ले गये. घटना के दौरान जयनारायण मंडल पर घर पर नहीं थे. वे बाहर में काम करते हैं.

अपराधियों ने जयनाराण के बेटे करण को साथ लेकर गये और जाते-जाते घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया. जयनारायण मंडल के घर से अपराधियों ने जो रुपये लिये, उसमें 9000 रुपये दिव्यांग पेंशन के थे. सोनिया देवी दिव्यांग है और उसे हाल के दिनों में 9000 रुपये मिले थे.

महिला के शोर करने पर जुटे ग्रामीण

अपराधियों ने जाते-जाते घर की कुंडी को बाहर से बंद कर दिया था. जिस कारण महिला घर से शोर मचाना शुरू की. शोर सुनकर आसपास के लोग उनके घर तक पहुंचे और घर का दरवाजा खोला. इसके बाद घटना की पूरी जानकारी महिला ने ग्रामीणों को दी. इसके बाद घटना की जानकारी करमाटांड़ पुलिस को दी. थाना प्रभारी रोशन कुमार पारटोल पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली. बुधवार की शाम एसडीपीओ आनंद ज्योति मिंज भी पारटोल पहुंच कर जानकारी लिये.

Also Read: जसीडीह में ट्रेन से उतरे युवक को झांसा देकर कार में बिठाया, फिर पिस्टल दिखाकर लूट लिये 25 हजार रुपये

बताया जाता है कि करण मंडल गांव के ही स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र है. वह अपने मां-बाप का इकलौता बेटा है. इधर, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. सुबह होते ही गांव के लोग बच्चे की तलाश में जुटे गये हैं. बुधवार को पुलिस ने पारटोल गांव के ही संजीत मंडल व उसकी पत्नी को करमाटांड़ थाना ले जाकर पूछताछ की. इसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया.

मामले का जल्द होगा खुलासा : एसडीपीओ

इस संबंध में एसडीपीओ आनंद ज्योति मिंज ने कहा कि मामले को लेकर पुलिस गंभीर है. जल्द उद्भेदन कर लिया जायेगा. अभी तक अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की मांग नहीं की है. कई स्थानों पर छापेमारी भी की गयी है. पूरे मामले पर पुलिस की नजर है.

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola