रामगढ़ में मिले 21 कोरोना पॉजिटिव मरीज
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Jun 2020 11:21 PM
शनिवार को राज्य से जारी रिपोर्ट के अनुसार रामगढ़ जिला में 21 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. अब रामगढ़ जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 77 हो गयी है. इनमें से 26 लोगों के ठीक होने की भी खबर है. जिले में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 51 बतायी जा रही है.
रामगढ़ : शनिवार को राज्य से जारी रिपोर्ट के अनुसार रामगढ़ जिला में 21 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. अब रामगढ़ जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 77 हो गयी है. इनमें से 26 लोगों के ठीक होने की भी खबर है. जिले में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 51 बतायी जा रही है.
शनिवार की रिपोर्ट के मुताबिक, चितरपुर प्रखंड से पांच, दुलमी प्रखंड से छह, रामगढ़ प्रखंड से पांच और गोला प्रखंड से पांच लोगों को संक्रमित पाया गया है. यह सभी संक्रमित प्रवासी हैं. बताया जा रहा है कि सभी महाराष्ट्र से आये थे.
रामगढ़ शहर में भी कोरोना के प्रवेश की संभावना जतायी जा रही है. रामगढ़ प्रखंड के पांच संक्रमितों में तीन सिरका व दो रामगढ़ के बताये जा रहे हैं. यह किस स्थान के हैं, इसका पता नहीं चल पाया है. यह भी बताया जा रहा है कि सभी सरकारी कोरेंटिन सेंटर में रह रहे थे.
शुक्रवार की देर रात आयी रिपोर्ट में एक मगनपुर निवासी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. यह व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त होने पर मेडिका में भर्ती हुआ था. दूसरे दिन छुट्टी दे दी गयी थी.
घर आने पर अस्पताल ने सूचित किया कि वह कोरोना पॉजिटिव है. पतरातू से भी एक महिला पैर टूटने पर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती हुई थी. जांच में रिम्स में ही उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










