BHAGALPUR टीएमबीयू के 41 कॉलेजों में नामांकन के लिए आज से आवेदन की प्रक्रिया होगी शुरू
Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :05 May 2026 11:25 AM (IST)
विज्ञापन

टीएमबीयू में स्नातक सत्र 2026-30 सेमेस्टर वन में नामांकन के लिए मंगलवार को आवेदन करने की प्रक्रिया जारी कर दी जायेगी.
विज्ञापन
भागलपुर से आरफीन की रिपोर्ट :
टीएमबीयू में स्नातक सत्र 2026-30 सेमेस्टर वन में नामांकन के लिए मंगलवार को आवेदन करने की प्रक्रिया जारी कर दी जायेगी. टीएमबीयू के अंतर्गत अब 22 अंगीभूत व 19 संबद्ध कॉलेजों में नामांकन लिया जायेगा. 22 अंगभूत कॉलेज में शामिल सरकार से मिली मंजूरी में दस प्रखंड डिग्री कॉलेज को भी जोड़ा गया है. उन दस कॉलेजों में छह विषयों में नामांकन लिया जाना है. इसमें हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान व समाजशास्त्र विषय शामिल है. डीएसडब्ल्यू प्रो अर्चना साह ने कहा कि नामांकन से संबंधित शेड्यूल तैयार है. पांच से 19 मई तक स्नातक में नामांकन के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन लिया जायेगा. आवेदन शुल्क दो सौ रुपये निर्धारित है. उन्होंने बताया कि नये दस डिग्री कॉलेज में भी नामांकन इसी सत्र से होना है. बता दें कि स्नातक में सभी विषयों को मिलाकर करीब कुल 84 हजार सीट है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










