Bhagalpur. टालमटोल के बीच स्ट्रीट लाइट निविदा रद्द, शहर में रोशनी व्यवस्था अटकी
Author Brajesh nandan mad
Updated:
विज्ञापन
नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में गलियों से लेकर मुख्य सड़कों तक रोशनी की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रस्तावित 5068 स्ट्रीट लाइट की खरीद योजना एक बार फिर अटक गयी है.
विज्ञापन
भागलपुर से ब्रजेश माधुर्य की रिपोर्ट
भागलपुर. नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में गलियों से लेकर मुख्य सड़कों तक रोशनी की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रस्तावित 5068 स्ट्रीट लाइट की खरीद योजना एक बार फिर अटक गयी है. दरअसल, नगर आयुक्त के निर्देश पर अपरिहार्य कारण बताकर रोशनी शाखा ने निविदा ही रद्द कर दी है. जबकि, इससे करीब तीन सप्ताह पूर्व टेंडर जारी किया गया था, जिसका तकनीकी बिड 30 अप्रैल को खोला जाना निर्धारित था. विभिन्न कारणों से यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी थी. क्योंकि30 अप्रैल को रोशनी शाखा प्रभारी तिलकामांझी चौक स्थित एक भवन को ध्वस्त कराने की कार्रवाई में व्यस्त रहे थे, जिसके कारण तकनीकी बिड नहीं खोली जा सकी थी. उसी दिन पूरा प्रशासनिक अमला इसी कार्य में लगा रहा, जिससे टेंडर प्रक्रिया प्रभावित हो गयी.
इसके बाद 1 मई को सरकारी अवकाश होने की वजह से बिड खोलने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी. वहीं 2 मई को नगर निगम के टाउन हॉल में जनगणना से संबंधित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होने के कारण भी तकनीकी बिड खोलने का कार्य स्थगित रहा था. लगातार तीन दिनों तक विभिन्न कारणों से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाने के कारण योजना में विलंब की स्थिति बनती जा रही थी. इस बीचरोशनी शाखा प्रभारी जयप्रकाश यादव ने जानकारी दी थी कि सोमवार को तकनीकी बिड खोलने की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. लेकिन अब उन्होंने बताया कि अपरिहार्य कारणवश टेंडर को रद्द कर दिया गया है. अब दोबारा निविदा की प्रक्रिया जल्द ही अपनायी जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ब्रजेश नंदन माधुर्य
ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










