Bhagalpur. बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में विधि-विधान से हुई सरकारी पूजा, खुले पट
Author Brajesh nandan mad
Updated:
विज्ञापन
शहर के सुप्रसिद्ध और ऐतिहासिक शिव मंदिर बाबा बूढ़ानाथ में मंगलवार को भक्ति का माहौल रहा.
विज्ञापन
Bhagalpur News
भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट :
शहर के सुप्रसिद्ध और ऐतिहासिक शिव मंदिर बाबा बूढ़ानाथ में मंगलवार को भक्ति का माहौल रहा. सुबह से ही श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए उत्साहित दिखे. मंदिर प्रशासन की ओर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद आम भक्तों के लिए पट खोल दिये गये.महंत और पंडितों ने संपन्न करायी पूजा
मंगलवार तड़के सुबह पांच बजे मंदिर में सरकारी पूजा आयोजित की गयी. यह पूजन महंत शिवनारायण गिरि के कुशल संचालन में संपन्न हुआ. मंदिर के पंडित अभिषेक पांडेय ने पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ बाबा बूढ़ानाथ का अभिषेक और पूजन कराया.भक्तों ने की पूजा-अर्चना
सरकारी पूजा संपन्न होते ही सामान्य श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर के द्वार खोल दिये गये. सुबह से ही मंदिर परिसर के बाहर प्रतीक्षा कर रहे श्रद्धालु ”हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ मंदिर में प्रवेश करने लगे. बाबा के दर्शन और जलाभिषेक किये गये. श्रद्धालुओं को दर्शन में कोई असुविधा न हो और भीड़ को नियंत्रित रखा जा सके, इसके लिए मंदिर प्रबंधन पूरी तरह मुस्तैद रहा. प्रबंधक बाल्मिकी सिंह और दीपक सिंह सहित अन्य सेवादार व्यवस्था को सुचारू बनाने में जुटे रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ब्रजेश नंदन माधुर्य
ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










