Bhagalpur News. बिहार बोर्ड: 16 मार्च से शुरू होगी 11वीं की वार्षिक परीक्षा, शेड्यूल जारी
Updated at : 05 Mar 2026 9:50 PM (IST)
विज्ञापन

16 से 11वी की परीक्षा.
विज्ञापन
–दो पालियों में 24 मार्च तक आयोजित होगी परीक्षा, दो अप्रैल तक रिजल्ट तैयार करने का निर्देश
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसइबी) ने उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 11वीं के लिए वार्षिक परीक्षा, 2026 की तिथि घोषित कर दी है. परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी निर्देश के अनुसार यह परीक्षा 16 से शुरू होकर 24 मार्च तक चलेगी. परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जायेगा, जिसमें पहली पाली सुबह 09:30 बजे से और दूसरी पाली दोपहर 02:00 बजे से शुरू होगी. समिति ने स्पष्ट किया है कि यह परीक्षा प्लस टू विद्यालय और महाविद्यालय के स्तर पर ही संचालित की जायेगी. परीक्षा की गोपनीयता बनाये रखने के लिए प्रश्न पत्र और अन्य सामग्री छह से 12 मार्च के बीच जिला शिक्षा पदाधिकारी को उपलब्ध करा दी जायेगी. स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा के बाद दो अप्रैल तक अनिवार्य रूप से परीक्षा परिणाम तैयार कर लें.मुख्य परीक्षा कार्यक्रम
तिथि : प्रथम पाली : द्वितीय पाली16 मार्च : फिजिक्स, फिलॉसफी, एंटरप्रेन्योरशिप : पॉलिटिकल साइंस, एकाउंटेंसी, केमिस्ट्री
17 मार्च : गणित, ट्रेड पेपर-टू (वोक) : जियोग्राफी, बायोलॉजी, बिजनेस स्टडीज18 मार्च : अंग्रेजी (सभी संकाय) : हिंदी व अन्य भाषा विषय19 मार्च : कंप्यूटर साइंस, मल्टीमीडिया : सुरक्षा, ब्यूटीशियन व अन्य वोकेशनल विषय20 मार्च : कृषि, इकोनॉमिक्स : साइकोलॉजी
23 मार्च : सोशियोलॉजी : म्यूजिक24 मार्च : इतिहास : होम साइंसहाइलाइट्स
प्रायोगिक परीक्षा : विषयों की प्रायोगिक परीक्षा 25 और 28 मार्च को संबंधित स्कूलों में आयोजित की जायेगी.15 मिनट का ””””कूल ऑफ”””” टाइम : परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने और समझने के लिए परीक्षा शुरू होने से पहले 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा.दिव्यांग परीक्षार्थियों को सुविधा : दृष्टिबाधित या लिखने में असमर्थ दिव्यांग परीक्षार्थियों को लेखक रखने की अनुमति होगी और उन्हें प्रति घंटा 20 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




