Xiaomi 15 Series की लॉन्चिंग तारीख हुई कंफर्म्ड, सॉलिड बैटरी और कैमरा फीचर्स बनाएंगे फोन को दमदार

Published by : Ankit Anand Updated At : 18 Feb 2025 12:23 PM

विज्ञापन

Xiaomi 15 Ultra

Xiaomi 15 Series: Xiaomi जल्द ही अपने नए फ्लैगशिप 15 सीरीज को लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra शामिल होंगे. दोनों स्मार्टफोन Android 15 आधारित HyperOS 2.0 पर काम करेंगे.

विज्ञापन

Xiaomi 15 Series Launch: Xiaomi ने आखिरकार भारत में Xiaomi 15 सीरीज की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. माना जा रहा है कि कंपनी इस दिन Xiaomi 15 और 15 Ultra स्मार्टफोन पेश करेगी. खास बात यह है कि ये फोन पिछले साल अक्टूबर में चीन में लॉन्च किए गए थे, और भारतीय वेरिएंट में भी लगभग वही फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं. उम्मीद है कि ये स्मार्टफोन्स परफॉर्मेंस अपग्रेड्स के साथ आएंगे और नए AI फीचर्स जोड़कर यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएंगे. तो आइये जानते है किस तारीख को लॉन्च होगी Xiaomi 15 सीरीज और ये भी जानते है क्या-क्या फीचर्स हमें देखने को मिलेंगे.

कब होगी Xiaomi 15 Series की लॉन्चिंग 

शाओमी ने पुष्टि की है कि वह 2 मार्च को Xiaomi 15 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है, जो इस साल के मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) से ठीक पहले होगा. यह जानकारी तब सामने आई जब शाओमी इंडिया के आधिकारिक पेज ने शाओमी ग्लोबल के लॉन्च डेट कन्फर्मेशन पोस्ट को रीट्वीट किया और लिखा – ‘अपने कैलेंडर में 2 मार्च की तारीख मार्क कर लें. तैयार हो जाइए #TheNextPinnacle को देखने के लिए. #XiaomiLaunch #Xiaomi15Series.’

Xiaomi 15 Series की संभावित फीचर्स 

कई सारे रिपोर्ट्स और लीक के अनुसार, Xiaomi 15 में 6.36-इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आएगा. परफॉर्मेंस के लिए यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस हो सकता है और इसमें 12GB रैम के साथ 1TB तक का UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकता है. पावर बैकअप के लिए डिवाइस में 5,500mAh की बैटरी हो सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. यह फोन Android 15 आधारित HyperOS 2.0 पर चल सकता है. फोटोग्राफी के लिए इसमें Leica-पावर्ड कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर शामिल होगा.

दूसरी ओर, Xiaomi 15 Ultra में 6.73-इंच का 2K क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है. यह फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस हो सकता है और इसमें 16GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज मिल सकती है. पावर बैकअप के लिए इसमें 6,100mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP Sony LYT900 OIS प्राइमरी सेंसर, 50MP Samsung JN5 अल्ट्रावाइड लेंस, 50MP IMX858 3x टेलीफोटो लेंस और 200MP HP9 पेरिस्कोप लेंस मिल सकता है.

Xiaomi 15 Series की संभावित कीमत 

Xiaomi 15 Ultra को चीन में CNY 6,499 (लगभग ₹78,000) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, जबकि Xiaomi 15 का बेस मॉडल CNY 4,499 (लगभग ₹53,000) में पेश किया गया था. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में Xiaomi 15 की कीमत लगभग ₹70,000 हो सकती है, जबकि Xiaomi 15 Ultra को ₹99,999 से कम कीमत पर लॉन्च किए जाने की संभावना है.

यह भी पढ़े: Vivo V50 Launch: 50MP और 6,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo V50, यहां जानें कीमत और फीचर्स

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola