Vivo V50 Launch: 50MP और 6,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo V50, यहां जानें कीमत और फीचर्स

Vivo V50
वीवो ने भारत में अपना नया V50 स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसमें 6,000mAh की दमदार बैटरी, और डुअल 50MP कैमरा सेटअप दिया गया है. इसकी शुरुआती कीमत ₹34,999 रखी गई है. वीवो वी50 की बिक्री 25 फरवरी से शुरू होगी.
Vivo V50 launch: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने भारत में अपना नया V50 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्टफोन Vivo V40 का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसे मात्र पांच महीने पहले लॉन्च किया गया था. नया वर्जन अपने पुराने मॉडल के कई फीचर्स साझा करता है, लेकिन इसमें कुछ महत्वपूर्ण अपग्रेड भी शामिल किए गए हैं. यह नया Vivo फोन बाजार में OnePlus 12R, iQOO Neo 9 Pro जैसे लोकप्रिय स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देगा. तो आइये जानते है इस नए लॉन्च हुए स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत के बारे में.
Vivo V50 की फीचर्स
Vivo V50 में 6.77 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है. यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर से लैस है और इसमें अधिकतम 12GB LPDDR4X रैम और 512GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है. यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 बेस्ड FunTouch OS 15 पर चलता है.
फोटोग्राफी के लिए इसमें जर्मन ऑप्टिक्स ब्रांड ज़ाइस के साथ मिलकर विकसित किया गया डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 50MP का वाइड-एंगल लेंस शामिल है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया गया है.
डिवाइस में 6,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा, यह स्मार्टफोन कई एआई-पावर्ड क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी टूल्स के साथ आता है.
Vivo V50 की कीमत
Vivo V50 की कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए ₹34,999 से शुरू होती है, जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत लगभग ₹36,999 होगी. वहीं, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग ₹40,999 रखी गई है. इस स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, और इसकी पहली बिक्री 25 फरवरी को होगी. ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट, वीवो एक्सक्लूसिव स्टोर्स और अन्य रिटेल आउटलेट्स से खरीद सकते हैं. लॉन्च ऑफर्स के तहत, HDFC बैंक, ICICI बैंक और SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10% की तत्काल छूट मिलेगी. इसके अलावा, उपभोक्ताओं को 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध होगा.
यह भी पढ़े: RAM क्या होता है? स्मार्टफोन खरीदने से पहले इसपर गौर करना जरूरी क्यों?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










