RAM क्या होता है? स्मार्टफोन खरीदने से पहले इसपर गौर करना जरूरी क्यों?

Smartphone RAM
RAM (रैंडम एक्सेस मेमोरी) एक महत्वपूर्ण घटक है क्योंकि यह सीधे इस बात को प्रभावित करता है कि आप ऐप्स के बीच कितनी आसानी से स्विच कर सकते हैं, मल्टीटास्किंग कर सकते हैं और बिना किसी रुकावट के भारी एप्लिकेशन चला सकते हैं.
Smartphone Buying Guide: अगर आप भी 2025 में ऐसा स्मार्टफोन या लैपटॉप खरीदने की सोच रहे है जो लंबे समय तक बेहतर काम करे, तो ऐसे में प्रोसेसर का चुनाव करना बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है. लेकिन, टेक्नोलॉजी के इस बदलते दौर में सिर्फ प्रोसेसर ही काफी नहीं है, बल्कि RAM भी एक बड़ी भूमिका निभाती है, खासकर जब AI तकनीक तेजी से विकसित हो रही हो. अगर आपको भी नहीं पता की यह RAM क्या होता है तो घबराने की बात नहीं है. आज हम आपको इसी RAM से जुडी सभी जानकारियां देने जा रहे हैं, जिससे आपको ये समझने में मदद मिलेगी की अगला स्मार्टफोन्स या लैपटॉप खरीदते समय आपको कितने RAM तक का लेना है जिससे आपकी प्रोडक्टिविटी दुगनी हो जाये.
क्या होता है RAM?
रैंडम एक्सेस मेमोरी (RAM) आपके फोन या लैपटॉप की अस्थायी मेमोरी की तरह काम करता है. यह उन डेटा और ऐप्स को अस्थायी रूप से जमा करता है, जिनका आप उस समय उपयोग कर रहे होते हैं, ताकि आपका डिवाइस उन्हें तेजी से एक्सेस कर सके और बार-बार लोड करने की जरूरत न पड़े. जब आप कोई ऐप या फाइल खोलते हैं, तो वह RAM में लोड हो जाता है और वहीं तब तक बना रहता है जब तक आप उसे उपयोग में रखते हैं.
RAM ज्यादा होने पर डिवाइस तेजी से काम करता है और एक साथ कई ऐप्स सुचारू रूप से चलते हैं. वहीं, अगर मेमोरी फुल हो जाए, तो सिस्टम स्लो हो सकता है. AI ऐप्स, जो रियल-टाइम में डेटा प्रोसेस करते हैं, उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए भी अधिक मेमोरी आवश्यक होती है.
स्मार्टफोन की RAM क्षमता गीगाबाइट (GB) में मापी जाती है, जिसमें आमतौर पर 2GB से लेकर 12GB या इससे अधिक तक के विकल्प उपलब्ध होते हैं. अधिक रैम होने का मतलब है कि आपका फोन कई ऐप्स और कार्यों को बिना किसी रुकावट या धीमेपन के बेहतर तरीके से संभाल सकता है. ध्यान देने वाली बात यह भी है कि सिर्फ स्मार्टफोन में ज्यादा RAM होने से वह फास्ट नहीं हो जाएगा, फोन का प्रोसेसर भी दमदार होना चाहिए. जैसे कि एप्पल आईफोन में कम RAM होने के बावजूद दमदार प्रोसेसर की बदौलत फास्ट काम करता है.
आपके लिए कितने GB का RAM है बेस्ट?
आप अपना फोन कितनी बार और किस तरह से इस्तेमाल करते है, इस पर उसकी रैम क्षमता निर्भर करती है. आजकल स्मार्टफोन्स में कम से कम 4GB रैम की जरूरत होती है. जो कॉलिंग, मैसेजिंग, ईमेल चेक करने और सामान्य ब्राउज़िंग के लिए पर्याप्त है. अगर आप सामान्य यूजर्स हैं, तो 6GB से 8GB रैम वाला फोन सबसे बेहतर रहेगा. यह आपको बिना किसी रुकावट के मल्टीटास्किंग, कैज़ुअल गेमिंग और फोटो-वीडियो कैप्चर जैसी सुविधाएं देगा. अगर आपको ज्यादा मल्टीटास्किंग और हाई-ग्राफिक्स गेमिंग करनी है, तो 8GB या उससे ऊपर वाला रैम बेहतर रहेगा. वहीं, जो लोग अपने स्मार्टफोन पर प्रोफेशनल काम करते हैं, उन्हें ज्यादा रैम वाले हाई-एंड डिवाइस लेने चाहिए, क्योंकि ये बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूथ एक्सपीरियंस देते हैं.
आपके अगले स्मार्टफोन में कितनी RAM होनी चाहिए?
- बजट स्मार्टफोन (₹15,000 से कम): कम से कम 6GB RAM
- मिड-रेंज स्मार्टफोन (₹15,000–₹20,000): कम से कम 8GB RAM
- अपर मिड-रेंज स्मार्टफोन (₹20,000–₹40,000): कम से कम 12GB RAM
- प्रीमियम स्मार्टफोन (₹40,000 से अधिक): कम से कम 12GB RAM
यह भी पढ़े: Apple का सस्ता स्मार्टफोन iPhone SE 4 क्या 19 फरवरी को होगा लॉन्च? Tim Cook ने किया कन्फर्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, गैजेट्स और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को लगातार कवर करते हैं.
अंकित की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट और ऐप्स, AI टूल्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखते हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को केवल लॉन्च या स्पेसिफिकेशन तक सीमित न रखकर, यूजर एक्सपीरियंस, टेक्नोलॉजी और बाजार के ट्रेंड्स के नजरिए से भी समझाया जाए.
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब 1 वर्ष तक काम किया. वहां उन्हें टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज इकोसिस्टम में सटीक, स्पष्ट और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने की समझ विकसित करने में मदद की.
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










