सर्दियों में गीजर बन सकता है ‘साइलेंट किलर’, इस्तेमाल करते समय न करें ये 5 गलतियां


Gas Geyser Safety Tips: सावधान! बंद बाथरूम में गीजर का इस्तेमाल बन सकता है 'साइलेंट किलर'. कार्बन मोनोऑक्साइडम गैस से कैसे बचें? जानें गीजर चलाते समय किन 5 बातों का रखें खास ख्याल.
Gas Geyser Safety Tips: कड़ाके की ठंड में किसे गर्म पानी से नहाना पसंद नहीं? इसके लिए कई लोग इलेक्ट्रिक या गैस गीजर (Gas Geyser) का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा हादसे में बदल सकती है? हर साल सर्दियों में ‘बाथरूम में दम घुटने’ से मौत की खबरें आती हैं. डॉक्टर्स इसे ‘Gas Geyser Syndrome’ कहते हैं. अगर आपके घर में भी गैस गीजर है, तो आपको तुरंत सावधान होने की जरूरत है.
क्यों खतरनाक है गैस गीजर?
गैस गीजर एलपीजी (LPG) या प्रोपेन गैस से चलते हैं. जब यह जलता है, तो ऑक्सीजन की खपत करता है और कार्बन मोनोऑक्साइड गैस छोड़ता है. यह गैस रंगहीन और गंधहीन होती है,जिसके कारण गैस लीकेज का पता नहीं चलता. बंद बाथरूम में यह गैस फेफड़ों के जरिए शरीर में जाती है और खून में ऑक्सीजन की सप्लाई रोक देती है, जिससे व्यक्ति बेहोश हो जाता है और कार्डियक अरेस्ट से उसकी मौत हो सकती.
बाथरूम में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
- बाथरूम में वेंटिलेशन न होना ठंड से बचने के लिए लोग बाथरूम की खिड़की और रोशनदान पूरी तरह बंद कर लेते हैं. यह सबसे बड़ी गलती है.
- सिलेंडर को बाथरूम के अंदर रखना कई लोग जगह बचाने के लिए गैस सिलेंडर भी बाथरूम के अंदर ही रख लेते हैं. लीकेज होने पर यह बम की तरह फट सकता है.
- एक साथ लंबे समय तक नहाना अगर घर के सदस्य एक के बाद एक तुरंत नहाने जाते हैं, तो बाथरूम में कार्बन मोनोऑक्साइड का स्तर बहुत बढ़ जाता है.
- गीजर चालू करके नहाना नहाते समय गीजर चालू रखना खतरनाक हो सकता है.
- सर्विसिंग न कराना सालों पुराने गीजर की सर्विसिंग न कराने से बर्नर में कार्बन जम जाता है, जो ज्यादा जहरीली गैस छोड़ता है.
गीजर को सुरक्षित यूज कैसे करें?
गीजर का इस्तेमाल करते वक्त थोड़ी सी समझदारी आपको बड़े खतरे से बचा सकती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, करंट लगने की घटनाएं अक्सर लापरवाही का नतीजा होती हैं. इससे बचने के लिए नीचे दी गयी कुछ जरूरी सावधानियां बरते-
- स्विच बोर्ड को कभी भी गीले हाथों से न छुएं.
- अगर तार या प्लग पुराना है, तो उसे तुरंत बदलवा दें.
- सुनिश्चित करें कि घर में अर्थिंग (Earthing) सही से काम कर रही हो.
- हर साल गीजर की सर्विसिंग कराना न भूलें. छोटी-छोटी सावधानियां ही बड़ी दुर्घटनाओं को टालती हैं.
यह भी पढ़ें: वॉटर हीटर गीजर में क्यों हो जाता है ब्लास्ट? जानें ऐसे हादसों से बचने के उपाय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए